• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
निलंबन की भनक लगने और मुकदमा लिखने के डर से पहले ही छुट्टी चले गए इंस्पेक्टर

निलंबन की भनक लगने और मुकदमा लिखने के डर से पहले ही छुट्टी चले गए इंस्पेक्टर

अगर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और वह यहां मौजूद होते तो गिरफ्तारी हो सकती थी

June 23, 2024
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। महिला दरोगा को अपने कमरे में सुलाने का दबाव बनाने वाला इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा निलंबन की भनक लगने और मुकदमा दर्ज न हो जाए इस डर से पहले ही छुट्टी भाग गया है। विभाग में चर्चाएं हैं कि उसे डर था कि अगर मुकदमा दर्ज हो गया तो कहीं गिरफ्तारी न हो जाए। इसलिए पहले ही निकल गया। अगर मुकदमा दर्ज होता है तो वह गैर हाजिर बना रहेगा। 

महिला दरोगा ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी कि 14 मार्च को उसने थाने में आमद कराई थी। इंस्पेक्टर ने उसे अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। वह जब भी थाने में अकेले देखते उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। होली के दिन उसे जबरन पकड़ लिया और किस करने लगे। जब उसने मना किया तो धमकाते हुए बोले अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी और किसी से कुछ कहा तो तुम्हारी रिपोर्ट दे दूंगा। तुम्हारी नई नौकरी है छूट जाएगी।  महिला दरोगा का आरोप है, इंस्पेक्टर उसे अपने कमरे पर आने के लिए कहते हैं। वह बोलते हैं मेरे कमरे में एसी है, वही सोया करो। जब महिला दरोगा ने बाहर कमरा लेना चाहा तो इंस्पेक्टर ने रपट लिख दी और कहा तुम थाने में ही रहोगी। इंस्पेक्टर ने उसे यह भी कह दिया है तुम कहीं शादी नहीं करोगी। मेरे साथ ही रहोगी। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। महिला दरोगा ने शिकायत में कहा है कि जब वह छुट्टी पर गई थी तो गलत तरीके से इंस्पेक्टर ने उसकी लोकेशन भी निकाली है। इंस्पेक्टर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते हैं। वह अनुसूचित जाति की है। इसलिए उसे उल्टा सीधा भी बोलते हैं। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा को मामले की जांच सौंपी। प्रथम दृष्ट्या उन्होंने आरोप सही पाए। इधर मामला लखनऊ तक भी पहुंच गया। पुलिस कमिश्नर उसे निलंबित करने वाले थे। इस बात की भनक इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा को लग गई। वह 12:05 पर छुट्टी भाग गए। थाने में चर्चाएं हैं कि इंस्पेक्टर को लगा था अगर मुकदमा दर्ज हो गया तो कहीं अधिकारी गिरफ्तार कर जेल ना भेज दें। इसलिए वह पहले ही निकल गए। इधर इंस्पेक्टर के निलंबन के बाद थाने की महिला पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर है। 

Previous Post

कोतवाल कहा जाए या मनचला, जिस-जिस जिले में रहे आशिकी के चर्चे सुर्खियों में रहे, निलंबित

Next Post

नकली पुलिस अधिकारी सहित दो पकड़े, पुलिस ने बरामद किया 1.20 करोड़ का सोना

Related Posts

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

October 30, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दौरान शुक्रवार को जाम की स्थिति रही। ...

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

October 30, 2026

आगरा। विगत एक वर्ष में जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन्हें नोटिस देकर चालान...

Next Post
नकली पुलिस अधिकारी सहित दो पकड़े, पुलिस ने बरामद किया 1.20 करोड़ का सोना

नकली पुलिस अधिकारी सहित दो पकड़े, पुलिस ने बरामद किया 1.20 करोड़ का सोना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विदेशी तोते को लेकर कई घंटे तक ड्रामा, जिन्हें मम्मी-पापा बोला उनके साथ किया रवाना

विदेशी तोते को लेकर कई घंटे तक ड्रामा, जिन्हें मम्मी-पापा बोला उनके साथ किया रवाना

December 17, 2022
पीएचडी काउंसलिंग में प्रमाण पत्रों के साथ ड्राफ्ट बनवाकर भी ले जाएं अभ्यर्थी

पीएचडी काउंसलिंग में प्रमाण पत्रों के साथ ड्राफ्ट बनवाकर भी ले जाएं अभ्यर्थी

May 4, 2022
रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान ने अपनी पत्नी की सात गोलियां मारकर की हत्या

रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान ने अपनी पत्नी की सात गोलियां मारकर की हत्या

June 6, 2023
हादसा-14: नगर निगम ने 30 मकान किए गिरासू घोषित, फैली दहशत

हादसा-14: नगर निगम ने 30 मकान किए गिरासू घोषित, फैली दहशत

January 31, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल
  • पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.