• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नकली पुलिस अधिकारी सहित दो पकड़े, पुलिस ने बरामद किया 1.20 करोड़ का सोना

नकली पुलिस अधिकारी सहित दो पकड़े, पुलिस ने बरामद किया 1.20 करोड़ का सोना

June 23, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। नकली पुलिस अधिकारी बनकर सराफा कारोबारी के कर्मचारी से ढाई किलोग्राम सोना लूटने वाले तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1.20 करोड़ का सोना बरामद किया है। पुलिस ने दो प्लॉट के कागज भी बरामद किए हैं।

 जयपुर निवासी मनीष सोनी की मंसा ज्वैलर्स नाम से फर्म है। उसने मार्च 2024 में शाहगंज थाने में अमानत में खयानत का मुकदमा लिखाया था। बताया था कि माधोपुर निवासी प्रदीप सिंह कर्मचारी है। जनवरी में प्रदीप सोने के जेवरात लेकर कोलकाता गया था। 18 जनवरी को सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस से जयपुर आ रहा था। गाड़ी आगरा कैंट स्टेशन पर रुकी। दो युवक पुलिस अधिकारी बनकर आए। कर्मचारी को ट्रेन से उतारा। उसे थाने ले जाने लगे। ईदगाह पुल पर छोड़ गए। सोना ले गए। कारोबारी ने 200 ग्राम 640 मिलीग्राम सोने के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया था। जांच में पता चला कि घटना में करीब ढाई किलोग्राम सोने के जेवरात गए थे।डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले थे। पुलिस ने कर्मचारी प्रदीप का फेसबुक प्रोफाइल खंगाला। पुलिस को पहले से शक था कि घटना में कोई परिचित शामिल है। एक आरोपित उसकी फ्रेंड लिस्ट में मिल गया। उसका हुलिया सीसीटीवी में कैद आरोपियों से मिल रहा था। पुलिस ने आगे की जांच सर्विलांस की मदद से पूरी की। कड़ियां जुड़ती चली गईं। वारदात की योजना गंगापुर सिटी निवासी वीरेंद्र कुमार, विष्णु और दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल निवासी मक्खन लाल मीणा ने मिलकर बनाई थी। विष्णु सराफा व्यापारी के कर्मचारी प्रदीप को पहले से जानता था। प्रदीप ने उसे बताया था कि सोना लेकर कोलकाता जाता है। विष्णु ने उसके व्हाट्स एप का क्लोन बना लिया। जिससे उसके कोलकाता जाने की तारीख और टिकट की जानकारी हुई। वीरेंद्र ने रेकी के लिए अपने रिश्तेदार मक्खन लाल मीणा को लगाया। घटना के समय वीरेंद्र, विष्णु और मक्खन तीनों आए थे। विष्णु छिप गया था। ताकि कर्मचारी उसे पहचान नहीं ले। पुलिस ने 20 जून को विष्णु को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसके पास से 44.77 ग्राम सोना मिला था। मक्खन लाल मीणा अग्रिम जमानत पर है। पुलिस उसे पश्चिमी बंगाल से लाने में असफल रही थी। पुलिस ने रविवार को वीरेंद्र कुमार मीणा के साथ त्रिलोचन भल्ला व मानव मेहता को जेल भेजा। 

Previous Post

निलंबन की भनक लगने और मुकदमा लिखने के डर से पहले ही छुट्टी चले गए इंस्पेक्टर

Next Post

जोरो लग्जरी नाइट क्लब में मैनेजर और बाउंसर्स ने डंडों से युवकों को पीटा, गिरफ्तार

Related Posts

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

September 29, 2026

आगरा।  कमला नगर थाना क्षेत्र की रेणुका बाग कॉलोनी में मंगलवार को एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लगने से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

September 29, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय...

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

September 29, 2026

आगरा। निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह बच्चों के साथ दौड़ लगाने निकले 15 वर्षीय किशोर की अचानक...

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र सहित सभी विकासखंडों से भारी संख्या में एकत्रित होकर...

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

September 28, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य स्वरूप देने की दिशा में...

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

Next Post
जोरो लग्जरी नाइट क्लब में मैनेजर और बाउंसर्स ने डंडों से युवकों को पीटा, गिरफ्तार

जोरो लग्जरी नाइट क्लब में मैनेजर और बाउंसर्स ने डंडों से युवकों को पीटा, गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने दी जानकारी

सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने दी जानकारी

June 24, 2023
ताजगंज में डंपर ने सवारियों से भरे आटो को चपेट में लिया, पांच घायल

ताजगंज में डंपर ने सवारियों से भरे आटो को चपेट में लिया, पांच घायल

January 28, 2024
इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल गोदाम में धमाका, चार लोग झुलसे

इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल गोदाम में धमाका, चार लोग झुलसे

November 27, 2025
कर्जा चुकाने के लिए सेल्समैन ने लूट की फर्जी कहानी रची थी

कर्जा चुकाने के लिए सेल्समैन ने लूट की फर्जी कहानी रची थी

December 7, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
  • साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत
  • शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.