• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नए साल पर सभी ट्रैफिक जंक्शन को एटीसीएस मोड पर लाना प्राथमिकता में रहे: मंडलायुक्त

नए साल पर सभी ट्रैफिक जंक्शन को एटीसीएस मोड पर लाना प्राथमिकता में रहे: मंडलायुक्त

December 29, 2025
in administration, Agra

आगरा। मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आगरा स्मार्ट सिटी की 39 वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में जहां अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा हुई। वहीं नए साल 2026 में स्मार्ट सिटी के तहत किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी स्पष्ट दिशा तय की गई।
बैठक में बताया गया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्थापित 63 एटीसीएस जंक्शन में से 11 जंक्शन मेट्रो निर्माण कार्य के कारण प्रभावित हैं। वर्तमान में 42 जंक्शन एटीसीएस मोड पर संचालित हो रहे हैं, जबकि 10 जंक्शन ब्लिंक मोड पर हैं। ब्लिंक मोड पर चल रहे 10 जंक्शन में से 6 को शिफ्ट करने की आवश्यकता बताई गई। इस पर मण्डलायुक्त ने एडीसीपी ट्रैफिक को निर्देश दिए कि जरूरत के अनुसार जंक्शन शिफ्ट कर सभी जंक्शन को एटीसीएस मोड पर संचालित कराया जाए, ताकि नए साल में ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक सुचारु हो सके।

इसी प्रकार, 43 आईटीएमएस जंक्शन में से 11 जंक्शन मेट्रो कार्य के चलते प्रभावित हैं। इसके कारण पिछले दो महीनों में ट्रैफिक वॉयलेशन की संख्या में कमी आई है। बैठक में कैमरों में कैद ट्रैफिक उल्लंघन और जनित चालानों का डेटा प्रस्तुत किया गया। अपेक्षाकृत कम चालान होने पर एडीसीपी ट्रैफिक को कमियों में सुधार कर चालानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जिससे नए साल में ट्रैफिक अनुशासन और सख्त किया जा सके।

‘मेरा आगरा’ ऐप के प्रचार को मिलेगी नई रफ्तार

सिटी ऐप ‘मेरा आगरा’ को लेकर बताया गया कि नगर निगम की एलईडी स्क्रीनों पर ऐप का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। ऐप में अब पब्लिक फीडबैक फीचर भी जोड़ दिया गया है, जिसके माध्यम से शहरवासी नगर निगम और स्मार्ट सिटी सुविधाओं में सुधार को लेकर अपने सुझाव दे सकेंगे। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि नए साल में सोशल मीडिया के माध्यम से भी ‘मेरा आगरा’ ऐप का व्यापक प्रचार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे जुड़ सकें।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

बैठक में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सभी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि एक प्रोजेक्ट को छोड़कर सभी प्रोजेक्ट पूर्ण कर संबंधित विभागों को हैंडओवर किए जा चुके हैं। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 की ऑडिटर एवं ड्राफ्ट डायरेक्टर्स रिपोर्ट भी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की गई।

नए साल में क्या रहेगा फोकस

नए साल पर सभी ट्रैफिक जंक्शन को एटीसीएस मोड पर लाना, आईटीएमएस के माध्यम से ट्रैफिक उल्लंघन पर सख्ती, ‘मेरा आगरा’ ऐप को नागरिक सहभागिता का मजबूत प्लेटफॉर्म बनाना, पूर्ण हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स का बेहतर संचालन और रखरखाव पर जोर रहेगा। बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ अंकित खंडेलवाल, आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरून्मौझी, एडीसीपी ट्रैफिक हिमांशु गौरव, सीएस ईशा भारद्वाज, सीएफओ राहुल अग्रवाल, चीफ डेटा ऑफिसर सौरभ अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

पिनाहट में पुजारी की धारदार हथियार से हत्या

Next Post

दिल्ली से आगरा आ रही रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Related Posts

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

June 10, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने बुधवार को धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल...

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

Next Post
दिल्ली से आगरा आ रही रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग

दिल्ली से आगरा आ रही रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बरहन में अवैध रूप से मिट्टी खनन चल रहा था, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल !

बरहन में अवैध रूप से मिट्टी खनन चल रहा था, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल !

October 9, 2024
एत्मादपुर पुलिस ने पकड़ा 10 किलो अवैध गांजा

एत्मादपुर पुलिस ने पकड़ा 10 किलो अवैध गांजा

August 20, 2025
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट एवं डिजिटल फ्रॉड” विषय पर आगरा कॉलेज में हुई सेमिनार

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट एवं डिजिटल फ्रॉड” विषय पर आगरा कॉलेज में हुई सेमिनार

October 5, 2025
एत्माउद्दौला में बच्चे के अपहरण का हुआ प्रयास, राहगीरों ने दौड़कर पकड़े बदमाश

एत्माउद्दौला में बच्चे के अपहरण का हुआ प्रयास, राहगीरों ने दौड़कर पकड़े बदमाश

December 26, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.