• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दिल्ली से आगरा आ रही रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग

दिल्ली से आगरा आ रही रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग

December 29, 2025
in accident, Agra

आगरा। प्रतापपुरा चौराहे पर दिल्ली से आगरा आ रही एक रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि घटना से कुछ ही देर पहले बिजली घर चौराहे पर सभी सवारियों को सुरक्षित उतार दिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार बस दिल्ली से आगरा की ओर आ रही थी। बिजली घर चौराहे पर बस को रोककर सभी यात्रियों को उतारा गया। इसके कुछ ही क्षण बाद बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। उस समय बस में केवल कंडक्टर शिवम चंद्र और चालक मनोज कुमार ही मौजूद थे। आग लगते ही बस कंडक्टर शिवम चंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मात्र दो मिनट के भीतर पीआरबी मौके पर पहुंच गई। पीआरबी 0002 के पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए आग बुझाने में सहयोग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मौके पर मौजूद सुरक्षा संसाधनों और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। यदि बस में उस समय यात्री मौजूद होते या सुरक्षा इंतजाम पूरे न होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते सवारी उतारना और चालक–परिचालक की सतर्कता ने कई जिंदगियों को बचा लिया। घटना के बाद पुलिस और रोडवेज विभाग ने बस की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण माना जा रहा है। पीआरबी 0002 की त्वरित प्रतिक्रिया और कंडक्टर की सूझबूझ की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।

Previous Post

नए साल पर सभी ट्रैफिक जंक्शन को एटीसीएस मोड पर लाना प्राथमिकता में रहे: मंडलायुक्त

Next Post

मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो का सफल ट्रायल रन

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो का सफल ट्रायल रन

मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो का सफल ट्रायल रन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

April 14, 2026
आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

August 15, 2026
जनकपुरी के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी

जनकपुरी के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी

September 22, 2024
टूटे हुए परिवारों को बचाने के लिए परिवार न्यायालय के न्यायाधीशों को दिए गए टिप्स

टूटे हुए परिवारों को बचाने के लिए परिवार न्यायालय के न्यायाधीशों को दिए गए टिप्स

May 13, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.