• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट एवं डिजिटल फ्रॉड” विषय पर आगरा कॉलेज में हुई सेमिनार

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट एवं डिजिटल फ्रॉड” विषय पर आगरा कॉलेज में हुई सेमिनार

डेटा क्या है तथा वर्तमान डिजिटल युग में इसका क्या है महत्व- दी जानकारी

October 5, 2025
in administration, Agra, Crime, Education

आगरा। मिशन शक्ति चरण 5.0 विशेष अभियान के अंतर्गत आगरा कॉलेज में  “साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट एवं डिजिटल फ्रॉड” विषय पर महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में साइबर सेल, पुलिस कमिश्नरेट, आगरा से पधारे साइबर विशेषज्ञ शांतनु अग्रवाल ने अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली ढंग से बताया कि डेटा क्या है तथा वर्तमान डिजिटल युग में इसका क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारा व्यक्तिगत डेटा अक्सर विभिन्न माध्यमों से बाहर चला जाता है, जिसका दुरुपयोग साइबर अपराधी बड़ी सहजता से कर लेते हैं। साइबर अपराधों का मुख्य कारण प्रायः उपयोगकर्ताओं का लालच होता है, जब वे अनजाने लिंक, वेबसाइट्स, कॉल्स या ऐप्स पर क्लिक कर देते हैं। उन्होंने सावधानीपूर्वक उपयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक, संदेश, चित्र या वीडियो को एक्सेस न करें।

श्री अग्रवाल ने बताया कि किसी भी डिजिटल फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध घटित होने के पहले एक घंटे को “स्वर्णिम समय” कहा जाता है, क्योंकि इस अवधि में पैसा वापस आने की संभावना सर्वाधिक होती है।इसके उपरांत साइबर विशेषज्ञ  भगवान सिंह ने अपने व्याख्यान में बताया कि आजकल डिजिटल अरेस्ट एक नई प्रकार की ठगी बनकर तेजी से उभर रहा है, जबकि भारत के किसी भी कानून में डिजिटल अरेस्ट का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस या प्रशासन किसी व्यक्ति को डिजिटल रूप से गिरफ्तार नहीं कर सकता।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध दो प्रकार के होते हैं — आर्थिक फ्रॉड एवं सामाजिक फ्रॉड — जिनसे बचाव हेतु जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि अपने व्हाट्सएप में टू-स्टेप वेरीफिकेशन अवश्य सक्रिय करें। साथ ही कुछ सुरक्षित साइट्स और ऐप्स जैसे haveibeenpwned.com, eScan Cybersecurity, संचार साथी, तथा virustotal.com का प्रयोग करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर पूनम चांद ने अपने उद्बोधन में कहा कि विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारियां अत्यंत उपयोगी हैं, जिन्हें हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीक जितनी सुविधाजनक है, उसका दुरुपयोग उतना ही घातक सिद्ध हो सकता है। सेमिनार का सफल संचालन आर्मी गर्ल्स विंग की कंपनी कमांडर कैप्टन रीता निगम द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्राप्त ज्ञान केवल स्वयं तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने परिजनों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ साझा करें ताकि समाज में साइबर अपराधों के प्रति व्यापक जागरूकता फैल सके।कार्यक्रम में प्रो. वी.के. सिंह (मुख्य प्रानुशासक), डॉ. गौरव कौशिक (मीडिया प्रभारी), प्रोफेसर दीपा रावत, प्रो. जयश्री भारद्वाज, प्रो. सुनीता गुप्ता, प्रो. कमलेश शर्मा, प्रो. डीसी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

उत्साहपूर्ण अनुशासन में निकला पथ संचलन, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

Next Post

उटंगन नदी में लापता 6 लोगों में से एक युवक का शव और मिला

Related Posts

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

Next Post
उटंगन नदी में लापता 6 लोगों में से एक युवक का शव और मिला

उटंगन नदी में लापता 6 लोगों में से एक युवक का शव और मिला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विद्युत आपूर्ति का जितना समय निर्धारित किया है, हर हाल में उतनी विद्युत आपूर्ति देनी है

विद्युत आपूर्ति का जितना समय निर्धारित किया है, हर हाल में उतनी विद्युत आपूर्ति देनी है

December 22, 2023
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही भगवंत मान सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही भगवंत मान सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

May 29, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल कासगंज में

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल कासगंज में

February 1, 2022
एटा और कासगंज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हुंकार

एटा और कासगंज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हुंकार

February 13, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन
  • किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.