• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उत्साहपूर्ण अनुशासन में निकला पथ संचलन, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

उत्साहपूर्ण अनुशासन में निकला पथ संचलन, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

जगह जगह पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का भव्य स्वागत

October 5, 2025
in Agra, Politics

आगरा। रविवार को  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (रामबाग) पथ संचलनों से गुंजायमान हो उठा। भारी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते नजर आए। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का भव्य स्वागत किया।

पथ संचलन में प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान, कार्य संयोजक प्रदीप शर्मा, संस्कार भारती के कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल, सह नगर कार्यवाह योगेंद्र शर्मा, जिला शहर धर्म जागरण प्रमुख अरविंद पचौरी, जिला धर्म जागरण प्रमुख उमेश शर्मा, हरेंद्र सिकरवार, जिला प्रशासनिक प्रमुख मुनेंद्र सिंह आदि शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान ने स्वयंसेवकों को संघ के शताब्दी वर्ष का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक की विशेष योजना बनाई गई थी, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभिन्न स्थानों पर विजयदशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने संघ के उद्देश्य और शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। पथ संचलन को देखने के लिए लोग सड़क किनारे उमड़े। कालोनियों में गली किनारे तथा छतों से पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। जगह-जगह तोरणद्वार व रंगोलियां बनाई गई थी। पथ संचलन में बाल से लेकर प्रौढ़ स्वयंसेवक शामिल रहे। वयोवृद्ध स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयंसेवक में नई ऊर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। विजयदशमी पर वर्ष 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।

हरेंद्र सिकरवार ने वक्ताओं ने संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसकी 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें।

Previous Post

लापता सात युवकों में एक युवक का शव और मिला

Next Post

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट एवं डिजिटल फ्रॉड” विषय पर आगरा कॉलेज में हुई सेमिनार

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट एवं डिजिटल फ्रॉड” विषय पर आगरा कॉलेज में हुई सेमिनार

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत "साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट एवं डिजिटल फ्रॉड" विषय पर आगरा कॉलेज में हुई सेमिनार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र पर सपा ने बदला प्रत्याशी, रूपाली दीक्षित को दिया टिकट

January 19, 2022
ताजमहल पर टिकट-वेंडिंग मशीन लगेंगी, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

ताजमहल पर टिकट-वेंडिंग मशीन लगेंगी, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

March 27, 2024
पुलिस ने गायब हुई दो बच्चियां 4 घंटे में खोज निकालीं

पुलिस ने गायब हुई दो बच्चियां 4 घंटे में खोज निकालीं

March 22, 2022
विधि छात्रों को अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया

विधि छात्रों को अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया

June 10, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.