• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विधि छात्रों को अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया

विधि छात्रों को अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ग्रीष्मकालीन विधिक इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ समापन

June 10, 2025
in administration, Agra, Court, Education, Uncategorized

आगरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगरा कॉलेज में संचालित ग्रीष्मकालीन विधिक इंटर्नशिप कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया है। यह कार्यक्रम  व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने और विधिक सेवा तंत्र से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः राम लाल वृद्धाश्रम के शैक्षणिक भ्रमण से हुआ। जहां विद्यार्थियों ने वृद्धजनों की देखभाल व्यवस्था की। कार्यप्रणाली एवं उनसे जुड़ी विधिक संरचनाओं को समझा। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज के उपेक्षित वर्गों की सेवा से जोड़ते हुए उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना था। समापन सत्र में जिला जज संजय कुमार मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी। उन्होंने विधिक शिक्षा, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और संवैधानिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायी विचार साझा किए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ.दिव्यानंद द्विवेदी ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम की समग्र उपलब्धियों का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को विधिक संरचना एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में सहायक रहा। 

दोपहर से “पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में विधिक समस्याएं” विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रोफेसर लवकुश मिश्रा ने  बताया कि पर्यटन क्षेत्र में उपभोक्ता संरक्षण,अनुबंध कानून, मानव अधिकार, पर्यावरण संरक्षण एवं विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा से संबंधित कई विधिक पहलू जुड़े होते हैं, जिनकी जानकारी पर्यटन प्रबंधन एवं विधि विद्यार्थियों को अवश्य होनी चाहिए।

तीसरा सत्र शाम को आरंभ हुआ, जिसका विषय था “मौलिक अधिकार एवं रिमांड से संबंधित विधि”। इस अवसर पर अपर जिला जज महेश चंद्र वर्मा द्वारा  बताया कि मौलिक अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त सर्वोच्च अधिकार हैं और रिमांड जैसी प्रक्रियाएं नागरिक स्वतंत्रता से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण कानूनी व्यवस्थाएं हैं। यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और जानकारीपूर्ण रहा। समन्वयक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित ने पूरे कार्यक्रम का समन्वयन करते हुए छात्रों की सक्रियता की सराहना की। प्राचार्य डॉ. सीके गौतम, डॉक्टर गौरव कौशिक, डॉक्टर भूपेंद्र चिकारा, डॉ.मदन मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

Previous Post

कल विश्वविद्यालय में कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव के आने की खबर को लेकर मची खलबली

Next Post

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को सौंपी जांच

Related Posts

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

Next Post
विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को सौंपी जांच

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को सौंपी जांच

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अखिलेश सहित 22 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

अखिलेश सहित 22 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

February 20, 2022
बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के तबादले, पांच किए साइड लाइन

बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के तबादले, पांच किए साइड लाइन

July 9, 2025
आवलखेड़ा में रिटायर्ड बैंक कर्मी की हत्या से फैली सनसनी

आवलखेड़ा में रिटायर्ड बैंक कर्मी की हत्या से फैली सनसनी

August 26, 2023
पति ने कहा शादी जेठ को सुख देने के लिए की है..

पति ने कहा शादी जेठ को सुख देने के लिए की है..

March 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.