• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जातीयता के रंग में सराबोर है चुनाव

जातीयता के रंग में सराबोर है चुनाव

एटा में प्रचार का कल अंतिम दिन, पूरी ताकत झोंके हुए हैं प्रत्याशी

February 17, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा। ना किसी की हवा है ना किसी की लहर और ना ही किसी की आंधी। चुनाव प्रचार के इस दौर में  जातीयता ही हावी है। पहले टिकट जातीय गणित के हिसाब से दिए गए फिर प्रचार में स्टार प्रचारकों को प्रत्याशियों के प्रचार में उतारा गया।
पहले राजनाथ सिंह अपनी जातियों को रिझाने के लिए कासगंज आये। फिर 11 फरवरी को पटियाली में मोदी ने मेगा रैली की। अगले दिन अखिलेश यादव एटा और अमापुर की सीटों पर प्रचार करने आए केशव देव मौर्य अलीगंज और एटा में सभा कर चुके हैं। कल स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के लिए 4 विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और घर-घर वोट मांग चुके हैं।  आज स्वामी प्रसाद मौर्य अलीगंज और एटा कासगंज में सभाएं कर वोट मांग रहे हैं। प्रचार का अब 1 दिन बचा है। कल संभव है अखिलेश यादव सपा के प्रचार में  आ सकते हैं।

स्थिति यह है कि एटा और कासगंज की 7 विधानसभा सीटों पर सभी अपना अपना टैंपो हाई करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की पैमाइश कर अब शहरी और कस्बाई क्षेत्रों में अपना रंग जमाने के लिए कोई रोड शो कर रहा है तो कोई रैलियां निकाल रहा है।

रोचक बात यह है कि आजादी के बाद जहां सवर्णों को चुनाव लड़ने का माहौल मौका ज्यादा मिलता था। अब एटा की 7 में से 6 सीटों पर पिछड़े वर्ग के प्रत्याशियों का बोलबाला है। जलेसर सुरक्षित सीट पर एससी के अलावा एटा की 6 विधानसभा क्षेत्रों पर पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी हावी है। एटा में लोधी समाज के डेबिट वर्मा तो सपा से जुगेंद्र सिंह यादव, बसपा से अजय यादव यह तीनों पिछड़े वर्ग के हैं। कांग्रेस ने सवर्ण प्रत्याशी गुंजन मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी क्रम में अलीगंज से सपा के टिकट पर रामेश्वर सिंह यादव तो बसपा से जुनैद मियां और भाजपा ने ठाकुर जाति के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह राठौर को चुनाव मैदान में उतारा है। पटियाली में भाजपा ने पिछड़े वर्ग पर दांव लगाया है। यहां ममतेश शाक्य चुनाव लड़ रहे हैं तो बसपा ने सवर्ण प्रत्याशी नीरज मिश्रा पर दांव लगाया है। सपा से नाहिदा सुल्तान प्रत्याशी हैं तो अमापुर और कासगंज सीट पर पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी हावी हैं। यही हाल महारेरा का भी है।
प्रचार का कल अंतिम दिन बचा है इसी दिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की रणनीति जुलूस और रोड शो करने की है ताकि 20 फरवरी को होने वाले मतदान में वे मतदाताओं पर खासा रंग जमा कर उन्हें अपने पक्ष में वोटिंग करा सकें।
यह बताने की जरूरत नहीं के नामांकन के दौरान और बाद में पहला हफ्ता कोरोनावायरस बंदिशों के बीच बीता। 9 फरवरी को चुनाव आयोग की छूट मिलने के बाद जो वक्त बचा वह है सभी सातों सीटों पर प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं तक पैमाइश करने के लिए कम था रोचक बात यह रही कि इस दौर में प्रत्याशी डोर टू डोर मतदाताओं से रूबरू हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभाओं में लगातार दावे कर रहे हैं कि होली 17 मार्च को नहीं बल्कि 10 मार्च को ही हो जाएगी कमोबेश ऐसे ही दावे सपा प्रमुख अखिलेश यादव कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर होली का त्यौहार किस के रंग में सराबोर होगा भाजपा या सपा यह पता 10 मार्च को होने वाली मतगणना में ही चलेगा।

Previous Post

मोबाइल टावर का सामान चोरी करने बाला आरोपी दबोचा

Next Post

इरादत नगर से अपरहण किए गए छात्र की हत्या, बवाल की आशंका पर फोर्स तैनात

Related Posts

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

Next Post
इरादत नगर से अपरहण किए गए छात्र की हत्या, बवाल की आशंका पर फोर्स तैनात

इरादत नगर से अपरहण किए गए छात्र की हत्या, बवाल की आशंका पर फोर्स तैनात

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

6 दिसंबर को अलर्ट मोड़ पर रहेगी पुलिस, किसी भी तरह के प्रदर्शन पर लगी रोक

6 दिसंबर को अलर्ट मोड़ पर रहेगी पुलिस, किसी भी तरह के प्रदर्शन पर लगी रोक

December 4, 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा की सहेली ने उनसे 30 लाख की ठगी की

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा की सहेली ने उनसे 30 लाख की ठगी की

May 22, 2025
सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का लालच देकर ठगी करने वाले पांच आरोपी एसटीएफ ने पकड़े

सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का लालच देकर ठगी करने वाले पांच आरोपी एसटीएफ ने पकड़े

February 3, 2022

कमाई वाली चौकी पाने में इस बार फेल रहे शातिर दरोगा!

November 29, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी
  • नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे
  • शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद
  • मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.