• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
क्या यह मायावती की विदाई के संकेत हैं?

क्या यह मायावती की विदाई के संकेत हैं?

बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी भी अब कांग्रेस के रास्ते पर है

March 16, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा। बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी बसपा भी अब कांग्रेस के रास्ते पर है जो बीते 33 सालों से खाता खोलने के लिए तरस रही है। कांग्रेस जैसी परिणति के लिए बसपा भी तत्पर नजर आ रही है। हालत इतनी दयनीय है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में 97 प्रतिशत सीटों पर कांग्रेस और 72 प्रतिशत सीटों पर बसपा अपने प्रत्याशियों की जमानत गवां बैठी है।  एटा और कासगंज की 7 सीटों पर कमोबेश बसपा की यही हालत है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या इन चुनावों में बसपा के हाथी का मतदाताओं ने साथ छोड़ दिया है।

 आज कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2.08 रह गया है। बसपा इन चुनावों में मात्र एक सीट पा सकी है। 290 सीटों पर उसके प्रत्याशी जमानत जब्त करा बैठे। भाजपा और सपा की लड़ाई में अधिकांश सीटों पर बसपा तीसरे नंबर पर रही। एटा जिले की अलीगंज विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी जुनैद मियां 17687 वोट पा सके तो एटा सीट पर सपा विद्रोही और बसपा प्रत्याशी अजय यादव 26648 मत पा सके। मारहरा सीट पर बसपा प्रत्याशी योगेश 16792 मत पा सके तो जलेसर सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी आकाश जाटव 19303 मत पा सके। यह सभी प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। जलेसर में आगरा के जूता व्यवसाई आकाश चुनाव लड़े थे। वैसे भी जलेसर की सुरक्षित सीट पर सवर्ण मतदाताओं के निर्णायक होने की स्थिति में जाट प्रत्याशी के लिए ज्यादा लाभ होने की स्थिति नहीं है। इतिहास गवाह है कि अब तक हुए चुनावों में सिर्फ दो बार ही जाट प्रत्याशी इस सीट से चुनाव जीत सके हैं।

बसपा की ऐसी ही दुर्गति कासगंज की तीनों सीटों पर हुई। एटा और कासगंज की सातों सीटों में किसी पर भी बसपा चुनावी लड़ाई जीतने की स्थिति में नहीं थी। पटियाली सीट पर नीरज मिश्रा ठीक-ठाक लड़ाई लड़े।

जमानत जब्त होने का मानक यह है कि लोकसभा चुनाव में कुल पड़े मतों का 1 / 6 मत यदि प्रत्याशी को ना मिले तो 25000 की जमानत राशि जब्त हो जाती है। इसी क्रम में विधानसभा चुनाव में 1/6 मत न मिलने की स्थिति में प्रत्याशी के 10 हजार की जमानत राशि जप्त हो जाती है।

यह बताने की जरूरत नहीं है कि एक दशक पूर्व जिस मायावती सरकार ने एटा और कासगंज में 3 सीटें मिलने से उत्साहित होकर एटा और कासगंज को विभाजित कर काशीराम नगर नाम से नया जिला बनाया था। मायावती का धन लाभ दोनों जिलों में खाता खोलने और जमानत बचाने के लिए भी बेबस नजर आ रहा है। शायद बसपा सुप्रीमो मायावती बसपा के जमीनी हालात से वाकिफ थी। इसीलिए उन्होंने एटा और कासगंज में कोई भी जनसभा नहीं की। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या बसपा भी कांग्रेस की तर्ज पर इन दोनों जिलों से विदा हो रही है। इस चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा मतों का भाजपा में चले जाना इस बात की ओर इशारा कर रहा है।

Previous Post

नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाले 10 लोग पकड़े

Next Post

पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा, चाकू से बोला हमला

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

Next Post
पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा,  चाकू से बोला हमला

पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा, चाकू से बोला हमला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा गोवंश से भरा कंटेनर

फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा गोवंश से भरा कंटेनर

December 25, 2022
मलपुरा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

मलपुरा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

June 15, 2024
डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने ताजमहल का किया दीदार

डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने ताजमहल का किया दीदार

February 26, 2023
पिनाहट में बच्चों से भरी वैन पलटी, महिला सहित दो घायल

पिनाहट में बच्चों से भरी वैन पलटी, महिला सहित दो घायल

August 12, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.