कैनबरा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने खिचड़ी बनाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि भारत के साथ हमारे नए व्यापार समझौते का जश्न मनाने के लिए, मैंने आज करी नाइट के लिए दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात की डिश चुनी है। इसमें उनकी पसंदीदा खिचड़ी भी शामिल है। यह पहली बार नहीं है कि जब ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कुछ पकाया है। उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है। वह अक्सर खाना बनाने की तस्वीरें शेयर करते हैं। मॉरिसन को खाना बनाते हुए की तस्वीरें शेयर करना बहुत पसंद है। वह अपनी बीवी और बच्चों के लिए खाना बनाते हैं।
अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा। सोने के दाम...











