आगरा। ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने बंद घरों और गोदामों में चोरी करने वाले गैंग के पांच चोरों को गिरफ्तार कर कई चोरियों का खुलासा किया है। चोरों के कब्जे से गोदाम से चोरी किए 30 टिन घी, 20 किलोग्राम तांबे का तार, तीन मोबाइल और एक टेंपो बरामद किया है।
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर बेहद शातिर हैं। पूछताछ में चोरों ने चार घटनाओं को कबूल किया है। नुनिहाई रोड सीता गैस एजेंसी से चोरी हुए 38 घी के टिन में से 30 टिन बरामद कर लिए हैं। वहीं लोहिया ट्रेडिंग कंपनी से तार चोरी की थी। अम्बेडकर पार्क के पास, नगला रामबल से बंद मकान समेत एक अन्य चोरी की घटना को इन्होंने कबूला है।











