आगरा। शाहगंज क्षेत्र में रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी बीच दोनों समुदाय के लोगों का जमावड़ा लग गया। भनक लगते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया, जिससे बवाल टल गया।
दयालनगर में पतली गली है। इस गली में दोनों समुदाय के लोगों का आवागमन रहता है। दो लोग अली हुसैन और मुकीम दूध लेकर जा रहे थे। तभी पतली गली के किनारे पांच साल का बच्चा कुल्ला कर रहा था। पानी की छींट पड़ने पर मुकीम और अली हुसैन बच्चे को डांटने लगे। हालांकि बच्चे के परिवार के लोग शांत रहे। इसी बीच तीसरे हिंदू पक्ष से तीसरा व्यक्ति टिंकू आया और वह अली हुसैन और मुकीम से कहने लगा कि बच्चा ही तो है, जानबूझकर उसने गलती नहीं की है। इस पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी और नौबत झगड़े तक पहुंच गई। इसी दौरान वहां पुलिस आ गई और सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा विवाद होने से टाल दिया।











