• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
संस्कृति भवन को विवादित देख इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ने शिफ्ट होने से किया मना

संस्कृति भवन को विवादित देख इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ने शिफ्ट होने से किया मना

आज दोपहर में कुलपति करने जा रहे संस्कृति भवन का उद्घाटन, आईटीएचएम और ललित कला होंगे शिफ्ट

February 3, 2022
in Education

आगरा। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय एक जमीन का भूस्वामी नहीं है। फिर भी वहां बिल्डिंग बना दी गई। विश्वविद्यालय के भूस्वामी नहीं होने की वजह से आगरा विकास प्राधिकरण से जमीन का नक्शा भी पास नहीं हुआ है। आज इस बिल्डिंग का उद्घाटन होने जा रहा है। बिल्डिंग को विवादित देख इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ने कुलपति से सुबह आवास पर जाकर मना कर दिया है वह वहां शिफ्ट नहीं होंगे। इधर आईटीएचएम और ललित कला संस्थान के यहां शिफ्ट होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पूर्व कुलपति अरविंद कुमार दीक्षित ने करीब 40 से 50 करोड़ की लागत से सिविल लाइन में बिना आगरा विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराए संस्कृति भवन का निर्माण करवाया था। मामले में विजिलेंस, शासन, राजभवन में शिकायत हुई थी। विजिलेंस जांच अभी जारी है। आगरा विकास प्राधिकरण से बिल्डिंग का नक्शा भी पास नहीं हुआ है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने भी विश्वविद्यालय को जमीन का कानून मालिक बनने के बाद ही यहां विभाग शिफ्ट करने के लिए कहा था। आज दोपहर में संस्कृति भवन का उद्घाटन होने जा रहा है। यहां इतिहास, ललित कला और आईटीएचएम शिफ्ट होने थे। बिल्डिंग को विवादित देख इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुगम आनंद ने कुलपति से मना कर दिया कि वह वहां शिफ्ट नहीं होंगे। हालांकि कुलपति ने उनसे यह भी कहा कि उनकी राजस्व और आगरा विकास प्राधिकरण में बात हो गई है। मार्च तक नक्शा पास हो जाएगा। सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि जब विश्वविद्यालय जमीन का भूस्वामी ही नहीं है तो नक्शा कैसे पास हो जाएगा? बताया जा रहा है कि कुछ प्रोफेसरों द्वारा कुलपति को भ्रमित कर उन्हें उलझाया जा रहा है।

इधर विश्वविद्यालय के कई अधिकारी बिल्डिंग का उद्घाटन होने से घबराए हुए हैं। वह सोच रहे हैं कहीं यह मामला भविष्य में कहीं उनके गले की फांस ना बन जाए। पूर्व में कई अधिकारी कई जांचों में लपेटे में आए हुए हैं। दो पूर्व कुलपतियों के खिलाफ तो एफआईआर दर्ज हो रखी है। एक कुलपति भ्रष्टाचार में फंस चुके हैं।

Previous Post

विश्वविद्यालय जिस जमीन का भूस्वामी नहीं, एडीए से जिसका नक्शा पास नहीं, कल उस पर खड़ी इमारत का उद्घाटन करने जा रहा!

Next Post

केशव मौर्या ने पर्चा भरा

Related Posts

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

April 25, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित डीपीएस में 10वीं कक्षा के छात्र विश्वराज के साथ स्कूल परिसर में ही बेरहमी से मारपीट...

विश्वविद्यालय ने पिछले तीन साल में शौचालय की मरम्मत, रंगाई पुताई में में करोड़ों फूंक डाले, RTI से खुली पोल

विश्वविद्यालय ने पिछले तीन साल में शौचालय की मरम्मत, रंगाई पुताई में में करोड़ों फूंक डाले, RTI से खुली पोल

April 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को विधि संकाय में दो रूम की छत का प्लास्टर और फॉल्स सीलिंग...

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

April 13, 2026

आगरा।  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य चयन...

Next Post
केशव मौर्या ने पर्चा भरा

केशव मौर्या ने पर्चा भरा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गैस गीजर के फटने से मकान की छत उड़ी

गैस गीजर के फटने से मकान की छत उड़ी

February 5, 2023
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक झुलसा

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक झुलसा

May 17, 2023
चाचा ने की 12 साल की भतीजी के साथ छेड़छाड़

चाचा ने की 12 साल की भतीजी के साथ छेड़छाड़

July 4, 2022
शाहगंज थाने में समाधान दिवस में अचानक पहुंचे आईजी, मची खलबली

शाहगंज थाने में समाधान दिवस में अचानक पहुंचे आईजी, मची खलबली

July 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे
  • आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण
  • सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.