आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक बंद मकान में दो महिलाओं के शव मिले हैं। दुर्गंध आने पर किराएदार को कुछ शक हुआ था और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अर्जुन नगर स्थित एक घर में दो बहनें सालों से अकेली रह रही थीं। एक का नाम मधु और एक का नाम रितु था। नीचे के फ्लोर पर एक व्यक्ति किराए पर रहता था। चार दिन पहले वह बाहर गया था। गुरुवार को जब वह वापस आया तो उसे दुर्गंध आ रही थी। कमरा अंदर से बंद था। उसने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ताला तोड़ा तो देखा मधु और रितु का शव पड़ा हुआ था, उसमें से बदबू आ रही थी। अंदाजा लगाया जा रहा है दोनों बहनों की कई दिन पहले मौत हो गई थी। दोनों ही बहनों ने शादी नहीं की थी। आखिर उनकी मौत कैसे हुई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।











