• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ई रिक्शा कंपनी के कर्मचारी के सिर में हमलावरों ने घोंपा सूजा, पुलिस मौके पर आई और बिना कार्रवाई के चली गई

ई रिक्शा कंपनी के कर्मचारी के सिर में हमलावरों ने घोंपा सूजा, पुलिस मौके पर आई और बिना कार्रवाई के चली गई

घायल युवक तीन किलोमीटर तक पैदल चलते हुए खुद पहुंचा एसएन में

November 23, 2025
in Agra, Crime

आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के अबुल उलाह दरगाह कट पर बाइक सवार हमलावरों ने स्कूटर से घर लौट रहे ई-रिक्शा कंपनी के कर्मचारी की हत्या का प्रयास किया। बर्फ तोड़ने वाला सूजा उसके सिर में घोंप कर भाग गए। मौके पर पहुंची चीता मोबाइल युवक का वीडियो बना सूचना देने वाले को धमकाकर चली गई। राहगीर की मदद से सिर में फंसे सूजे के साथ युवक तीन किलोमीटर चलकर एसएन इमरजेंसी पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके सूजा सिर से निकाला। उसकी हालत खतरे से बाहर है। युवक द्वारा सिर में फंसे सूजे के साथ इमरजेंसी पहुंचने का वीडियो रविवार शाम को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।

घटना शुक्रवार की रात सवा नौ बजे की है। कमला नगर के न्यू आदर्श नगर के रहने वाले सचिन शर्मा सिकंदरा के पश्चिमपुरी स्थित भाग्य ई-व्हीकल कंपनी में कर्मचारी हैं। वह रात को ई-स्कूटी से घर लौट रहे थे। सचिन के अनुसार अबुल उलाह दरगाह कट के पास बाइक सवार दो युवक उनके बराबर में आए। चालक ने हेलमेट पहन रखा था।

पीछे वाले ने अपने चेहरे पर साफी बांध रखी थी। पीछे बैठे युवक ने सचिन के सिर में सूजे से प्रहार कर दिया। सूजा उनके सिर में फंसा रह गया। हमलावर धमकी देकर वहां से भाग गए कि वह आज बच गया आगे उसे जिंदा नहीं छोंड़ेंगे।

लगभग 10 मिनट बाद वहां कर्मयोगी के रहने वाले संतोष गर्ग उन्हें देखकर रुक गए। सिर में सूजा फंसा देख पुलिस को सूचना दी। चीता मोबाइल पर दो आरक्षी मौके पर आए। सचिन के अनुसार पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से उनका वीडियो बनाया। इसके बाद संतोष गर्ग को धमकाते हुए कहा कि पुलिस को बुला रहे हो, इसको अस्पताल लेकर जाओ।

पुलिसकर्मियों का यह व्यवहार देखकर वह सन्न रह गए। संतोष गर्ग उन्हें अपने स्कूटर से एसएन इमरजेंसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने पुलिस की मौजूदगी में उनके सिर में फंसा सूजा निकाला। पुलिस ने सूजे को अपने कब्जे में ले लिया है। सचिन के अनुसार कुछ समय पहले खंदारी चौराहे के पास भी उन पर बाइक सवारों ने सिर में डंडा मारा था।

उन्हें नहीं मालूम कि कौन उनकी हत्या करना चाहता है। मामले में सचिन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रहे है।

इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा सिर में फंसे सूजे वाला वीडियो
सचिन शर्मा का एसएन इमरजेंसी की गैलरी का वीडियो इंटरनेट मीडिया में रविवार शाम को प्रसारित हो गया। वीडियो दिल दहलाने वाला है, उनके सिर के पिछले हिस्से में सूजा फंसा हुआ है। वह गैलरी में पैदल चलकर इमरजेंसी के आपरेशन थिएटर की ओर जा रहे हैं। सिर में फंसे सूजे का लकड़ी वाला हिस्सा ही दिखाई दे रहा है। सूजा यदि सिर के बीच में लग जाता तो उनकी जान जा सकती थी।

Previous Post

महिला मित्र के परिजन की धमकी से दहशत में आए दंत चिकित्सक ने लगाया मौत का इंजेक्शन

Next Post

पंचतत्व में विलीन धर्मेंद्र, नम आंखों से सितारों ने दी अंतिम विदाई

Related Posts

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

Next Post
पंचतत्व में विलीन धर्मेंद्र, नम आंखों से सितारों ने दी अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन धर्मेंद्र, नम आंखों से सितारों ने दी अंतिम विदाई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सदर में चौकीदार की सिर कुचलकर हुई हत्या, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

सदर में चौकीदार की सिर कुचलकर हुई हत्या, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

April 24, 2026
टोल पर हंगामा करने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कई पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा

टोल पर हंगामा करने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कई पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा

August 6, 2022
आगरा से अलीगढ़ गई बारात में दूल्हे के भाई की पीट-पीट कर हत्या की

आगरा से अलीगढ़ गई बारात में दूल्हे के भाई की पीट-पीट कर हत्या की

November 15, 2025
एमएलसी चुनाव: आगरा फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के विजय शिवहरे जीते

एमएलसी चुनाव: आगरा फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के विजय शिवहरे जीते

April 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.