• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नौ पुलिसकर्मियों ने मेरे भतीजे को बेरहमी से पीटा – मेयर का आरोप

नौ पुलिसकर्मियों ने मेरे भतीजे को बेरहमी से पीटा – मेयर का आरोप

मेयर बोलीं उनके लिए भी अपशब्द कहे गए

April 25, 2024
in Agra, Crime, News, Police, Politics

आगरा। मेयर का भतीजा होने का परिचय देने पर रकाबगंज थाने की पुलिस ने उसे बेरहमी से पीटा। उनके लिए भी अपशब्द कहे। यह आरोप मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने लगाए हैं।

मेयर हेमलता दिवाकर का भतीजा आकाश चौधरी आदर्श नगर रकाबगंज में रहता है। बुधवार को दोपहर तीन बजे आकाश अपने साथी सोहेल और दो अन्य के साथ बिजलीघर पर ई-बस में चढ़ रहा था। इस दौरान उसका हाथ बस के दरवाजे में आ गया। इससे खून निकल आया। इस पर उसने परिचालक शिव कुमार से शिकायत की। आरोप है कि आकाश ने शिव कुमार से अभद्रता की। चालक आया तो उससे भी भिड़ गया। बस का शीशा तोड़ दिया। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही राजेश कुमार पहुंचे। उनसे भी अभद्रता की और उनकी वर्दी फाड़ दी। बाद में रकाबगंज पुलिस पहुंच गई। आरोपी को पकड़ लिया। चालक शिव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

अपने भतीजे आकाश की पिटाई को लेकर मेयर हेमलता दिवाकर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मेयर ने कहा कि किसी को नहीं पता कि मेरे परिवार और मुझे कितना टार्चर किया गया। मेरा भतीजा घायल हो गया था। इस पर सवारियों ने बस के परिचालक को डांटा तो उसने गाली-गलौज की। आकाश की कहासुनी हो गई। इस पर परिचालक उसे चौकी पर ले गए। वहां पर आकाश की पिटाई की गई। पुलिसकर्मी ने अपना कॉलर खुद फाड़ा। आकाश पर आरोप लगा दिया। पुलिस जो कह दे पत्थर की लकीर हो जाती है।
मेयर का आरोप है कि नौ पुलिसकर्मियों ने आकाश की पिटाई की। बेरहमी से पीटा। जिस हाथ में चोट लगी, उसे तोड़ने का प्रयास किया। महापौर का भतीजा बताने पर गालियां दीं। बार-बार पीटा गया। अब कह रहे हैं कि लूट का सामान लगाकर जेल भिजवाओ। अगर, जांच की जाए तो पता चल जाएगा कि एक अकेला व्यक्ति पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ सकता है या नहीं। वह अपराधी नहीं है। इसके बावजूद बेरहमी से पीटा गया।

Previous Post

आगरा मंडल में पर्यटन संबंधी जो कार्य अधूरे पड़े हैं वह दो से तीन महीने में पूरे किए जाएं: मंडलायुक्त

Next Post

दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 54.32% मतदान

Related Posts

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

June 10, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने बुधवार को धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल...

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

Next Post
दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 54.32% मतदान

दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 54.32% मतदान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा क्षेत्र में लूट करने आए लुटेरे लूट की वारदात करने से पहले दबोचे

February 1, 2022
शमसाबाद और कमला नगर पुलिस की हुई अपराधियों से मुठभेड़, दो घायल

शमसाबाद और कमला नगर पुलिस की हुई अपराधियों से मुठभेड़, दो घायल

June 21, 2025
राष्ट्रीय साहसिक शिविर, हिमाचल प्रदेश को चयनित हुए विवि एनएसएस के स्वयंसेवक

राष्ट्रीय साहसिक शिविर, हिमाचल प्रदेश को चयनित हुए विवि एनएसएस के स्वयंसेवक

October 15, 2022
एसटीएफ ने पकड़ा 25 हजार का इनामी चेतन

एसटीएफ ने पकड़ा 25 हजार का इनामी चेतन

March 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.