• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गेहूं खरीद के लिए कस लें कमर, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मंडलायुक्त

गेहूं खरीद के लिए कस लें कमर, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मंडलायुक्त

भण्डारण के दौरान बोरे की कमी की समस्या नहीं होनी चाहिए।

March 23, 2026
in administration, Agra

आगरा। मंडलायुक्त  के द्वारा  विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में आगरा सम्भाग की समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कड़े निर्देश दिए की भण्डारण के दौरान बोरे की कमी की समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं समस्त केन्द्रों पर उचित प्रबन्ध व्यवस्था के लिए जो सामान या उपकरण चाहिए, उसकी सूची सम्बन्धित नोडल प्रभारी को दे दें। प्रत्येक केन्द्र पर सम्बन्धित प्रभारी की तैनाती हो, यह सुनिश्चित किया जाए। भण्डारण के दौरान लेबर सम्बन्धी कोई समस्या न हो।

मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में हुई बैठक में  मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेहूं क्रय की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया कि 25 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। सम्भाग के सभी जनपदों में प्रभारी अधिकारी गेहूं खरीद की नियुक्ति पूर्ण हो चुकी है। गेहूं खरीद केन्द्रों का अनुमोदन हो गया है। जनपद आगरा में नियमित केन्द्र के रूप में कुल 47 केन्द्र, मथुरा में 83, फिरोजाबाद में 49 और मैनपुरी में 67 केन्द्र अनुमोदित किए गये हैं। वहीं मथुरा और फिरोजाबाद में क्रमश: 5 एवं 6 मोबाइल केन्द्र अनुमोदित हो चुके हैं जबकि आगरा में दो और मैनपुरी में एक केन्द्र अनुमोदन की प्रक्रिया में है। कुल 246 नियमित केन्द्रों में से 198 केन्द्रों पर परिवहन ठेकेदारों की नियुक्ति हो चुकी है। अवशेष केन्द्रों पर ऑनलाइन निविदाएं आमन्त्रित की गयी हैं। केन्द्रों की समीक्षा करते हुए बोरों की उपलब्धता को लेकर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गये कि सम्भाग के सभी जनपदों से बोरे की उपलब्धता का ब्यौरा मंगा लें। बोरे की मांग के अनुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लें।  प्रत्येक केन्द्र पर सम्बन्धित प्रभारी की तैनाती हो, यह सुनिश्चित किया जाए। भण्डारण के दौरान लेबर सम्बन्धी कोई समस्या न हो। यदि किसी प्रकार का भुगतान लंबित है तो तत्काल ही भगुतान किया जाए।

आगरा सम्भाग में एजेन्सीवार गेहूं भण्डारण की समीक्षा की गयी। सम्भाग में खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, भारतीय खाद्य निगम और मण्डी समिति के कुल 246 नियमित केन्द्र हैं। निर्देश दिए गये कि सभी केन्द्रों पर वर्तमान में कितना स्टॉक भरा हुआ है, कितना खाली है तथा गेहूं खरीद के दौरान कितनी भण्डारण क्षमता चाहिए, इसका जनपदवार रिपोर्ट तैयार कर सभी नोडल प्रभारी गंभीरता से देख लें। जिन केन्द्रों पर स्टॉक भरा हुआ है, वहां से स्टॉक का स्थानान्तरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गये कि सभी केन्द्रों पर कृषकों के सुख-सुविधाओं के साधनों की व्यवस्थायें की जाए। केन्द्र प्रभारी मुद्रांकित कांटा-बाट का सत्यापन कराने के बाद सम्बन्धित नोडल प्रभारी को अवगत करा दें। जिला स्तरीय अधिकारी अपने अपने केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गेहूं खरीद के दौरान सम्बन्धित प्रभारी अपने केन्द्र पर हमेशा तैनात रहे, यह सुनिश्चित करने हेतु उपजिलाधिकारियों को लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश जारी किए जाएं। केन्द्र पर आकस्मिक वर्षा से सुरक्षा हेतु क्रेट्स, पालिथीन कवर, त्रिपाल आदि की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आयुक्त  द्वारा बैठक में मौजूद सभी एजेन्सी प्रभारियों को निर्देश दिए गये कि सभी केन्द्रों पर उपयुक्त स्थान पर निर्धारित सूचना सहित बैनर, वाल राइटिंग का प्रदर्शन किया जाए। सभी केन्द्र प्रभारी नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति जरूर दर्ज कराये। सभी केन्द्रों की जियो टैगिंग की जाए। पोर्टल पर फीडिंग कार्यवाही पूर्ण की जाए। कृषक पंजीकरण बढ़ाए जाने हेतु कैम्प लगाए जाएं। नमीमापक यंत्र ठीक से कार्य कर रहा है अथवा नहीं, इसकी जांच की जाए। बैठक में एडीएम सिविल सप्लाई आगरा अजय नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी मथुरा अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) फिरोजाबाद विशू राजा,  सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

नगर निगम में बिना अधिकारियों के हुआ सदन, पार्षदों का हंगामा, नगरायुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

Next Post

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस

Related Posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

May 25, 2026

आगरा। ताजनगरी फेज-2 स्थित चौपाटी में रविवार शाम फिरोजाबाद से आए चूड़ी व्यापारी के बेटे कुनाल  का जिप लाइन से...

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

Next Post
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर में घुसी कार, जिंदा जले दो लोग

यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर में घुसी कार, जिंदा जले दो लोग

November 21, 2022
भारी भीड़ के चलते धीरेंद्र शास्त्री का आगरा में कार्यक्रम हुआ स्थगित

भारी भीड़ के चलते धीरेंद्र शास्त्री का आगरा में कार्यक्रम हुआ स्थगित

September 6, 2025
एमजी रोड पर युवक को स्टंट करना पड़ा भारी

एमजी रोड पर युवक को स्टंट करना पड़ा भारी

June 29, 2022
खनन माफिया ने पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने की कोशिश की

खनन माफिया ने पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने की कोशिश की

March 22, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़
  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.