• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एक पुलिसकर्मी तो स्वाट भंग होने के बाद एसओजी में तैनात हुआ

एक पुलिसकर्मी तो स्वाट भंग होने के बाद एसओजी में तैनात हुआ

जिस ट्रक में गांजा पकड़ा गया था उसे थाना पुलिस ने फिर खंगाला

October 8, 2023
in Agra, Crime, News

आगरा। स्वाट टीम में तैनात दो पुलिसकर्मियों में जमकर मारपीट हुई थी। एक दूसरे के कपड़े फाड़ने के साथ पिस्टल तन गईं थी। एक सिपाही को आनन-फानन में रवाना कर दिया गया, उसका पहले से गैर जनपद स्थानांतरण हो रखा था। जिस पुलिस कर्मी पर पिस्टल तानने का आरोप था वह इस बार भी कार्रवाई से बच गया, उसे जिले की एसओजी में तैनाती दी गई है। हैरानी की बात यह है कि स्वाट में तैनाती से पहले यह पुलिस कर्मी पूर्वी क्षेत्र की एसओजी में था। वहां से हटाया गया था।

बता दें कि दो पुलिसकर्मियों के बीच में झगड़ा होने के बाद पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने स्वाट टीम को भंग कर दिया है। प्रभारी हेमंत मावी को लोहामंडी थाने वापस भेज दिया गया था। चार सिपाहियों को एस्कार्ट में तैनाती दी गई। एक मुख्य आरक्षी और सिपाही को जिले की एसओजी में तैनात किया गया। चालक को परिवहन शाखा भेज दिया गया। एक सिपाही को ट्रांसयमुना थाने में तैनाती दी गई। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कार्रवाई क्या हुई? स्वाट टीम का निर्माण पेशेवर अपराधियों से निपटने के लिए किया गया था। पिछले कुछ साल से स्वॉट जुआ-सट्टा और गांजा पकड़ रही थी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस सिपाही की रवानगी हुई है उसका पहले से गैर जनपद स्थानांतरण हो रखा था। विवाद के बाद उस पुलिस कर्मी ने लिखित शिकायत की थी। अपने साथ मारपीट और पिस्टल तानने का आरोप लगाया था। विवाद की असली वजह भी अधिकारियों से छिपाई गई थी। गांजे में हुई हेराफेरी की उन्हें उड़ती हुई खबर मिली। अधिकारियों ने टीम से गांजे के बारे में पूछा। सभी कसम खा गए। हकीकत फिर भी नहीं बताई।
जिन दो पुलिस कर्मियों में मारपीट हुई उन दोनों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। एक पुलिसकर्मी के स्वाट भंग होने के बाद एसओजी में तैनाती की   जानकारी होने पर हर कोई हैरान है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस पुलिसकर्मी को अभयदान क्यों? जबकि विवाद तो इसी का हुआ था। जब दूसरा गैर जनपद के लिए रवाना कर दिया गया तो इसे क्यों बचा लिया गया।

रविवार को सदर पुलिस ने खंगाला ट्रक
सदर थाने में एक ट्रक खड़ा है। इसी को स्वॉट ने पकड़ा था। पुलिसकर्मियों का कहना है कि ट्रक पकड़ने वाली टीम की कॉल डिटेल निकलवा ली जाए। खुलासा हो जाएगा कि गांजा कहां से पकड़कर लाए थे। जिन्हें जेल भेजा उनके बयान दर्ज कर लिए जाएं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मुकदमा सदर थाने में लिखा गया था। थाना पुलिस ने रविवार को एक बार फिर गांजे की तलाश में ट्रक खंगाला।

Previous Post

जनकपुरी महोत्सव 2023: ट्रेफिक डायवर्जन, 10 और 11 अक्टूबर को संभल कर निकलें

Next Post

स्कूल में हुई डकैती के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस

Related Posts

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

June 10, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने बुधवार को धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल...

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

Next Post
स्कूल में हुई डकैती में पुलिस के 36 घंटे बाद भी हाथ खाली

स्कूल में हुई डकैती के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

क्या मुलायम के समधी हरिओम यादव लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक

क्या मुलायम के समधी हरिओम यादव लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक

February 6, 2022
पुलिसिंग के जलवे: पुलिस के चोरों के नहीं पकड़ने पर पीड़ित ने ही पकड़ने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़, दरोगा ने डलवाया अपनी गाड़ी में पेट्रोल

पुलिसिंग के जलवे: पुलिस के चोरों के नहीं पकड़ने पर पीड़ित ने ही पकड़ने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़, दरोगा ने डलवाया अपनी गाड़ी में पेट्रोल

June 24, 2024
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरीं आम्बेडकर विवि की छठवीं कुलपति हैं प्रो. आशु रानी !

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरीं आम्बेडकर विवि की छठवीं कुलपति हैं प्रो. आशु रानी !

June 8, 2025
अधिकारियों और प्रोफेसरों के खिलाफ केस वापस लेने पर आरोपी हो जाएगा निर्दोष, ईसी का प्रस्ताव!

अधिकारियों और प्रोफेसरों के खिलाफ केस वापस लेने पर आरोपी हो जाएगा निर्दोष, ईसी का प्रस्ताव!

November 25, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.