• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मातृ दिवस पर बच्चों के कटे अंगों से बना कोट पहनकर बेबी डॉल बनी युवती बोली चमड़े का करें त्याग

मातृ दिवस पर बच्चों के कटे अंगों से बना कोट पहनकर बेबी डॉल बनी युवती बोली चमड़े का करें त्याग

पशु हमारे वस्त्र बनने के लिए नहीं हैं- PETA इंडिया कर रही इस बात से जागरूक

May 10, 2024
in Agra, Cultural, Development, Environment, Fashion, Lifestyle, News, Uncategorized

आगरा। शुक्रवार को मातृ दिवस के अवसर पर पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया की एक समर्थक बेबी डॉल (खिलौने वाली गुड़िया) के हाथ, पैर और सिर से सजा कोट पहनकर, हाथ में ‘हर कोई किसी का बच्चा है’ चमड़ा-मुक्त जीवनशैली अपनाएं, संदेश लिखा बोर्ड पकड़कर चमड़े के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनता को पशुओं के चमड़े से बने कोट, जूते, बैग और अन्य वस्तुओं के निर्माण के दौरान निर्दोष पशुओं को दी जाने वाली गहन पीड़ा के संबंध में जागरूक करना था।

PETA इंडिया के कैंपेन कोऑर्डिनेटर उत्कर्ष गर्ग ने कहा, जो लोग मानव शिशुओं की त्वचा से बना कोट खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं, उन्हें गाय, भैंस या अन्य संवेदनशील पशुओं की त्वचा से बना कोट भी नहीं पहनना चाहिए, जिसके उत्पादन को बहुत से निर्दोष प्राणियों को प्रताड़ित करके मौत के घाट उतारा जाता है। PETA इंडिया हर किसी को केवल वीगन चमड़े या अन्य प्राकृतिक या सिंथेटिक पशु-मुक्त सामग्री से बने उत्पादों को चुनने और अपनी अलमारी से पशुओं से प्राप्त सभी वस्तुओं को हटाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

चमड़ा उद्योग मनुष्यों के साथ-साथ अन्य पशुओं और इस ग्रह के लिए भी घातक है। भारत में गाय, भैंस और चमड़े के लिए इस्तेमाल होने वाले पशुओं को इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर भरा जाता है कि अक्सर रास्ते में ही इनकी हड्डियाँ टूट जाती हैं। इतना कष्ट सहने के बावजूद भी जिन पशुओं की जान बच जाती है, बूचड़खाने में उन जिंदा पशुओं के कसाइयों द्वारा खुलेआम टुकड़े-टुकड़े किए जाते हैं और उनकी खाल उतारी जाती है। चमड़े के कारखानों (टेनरियों) से निकलने वाला जहरीला पानी नदियों और नालों को प्रदूषित करता है, जिससे उसके आसपास रहने वाले सभी पशुओं एवं मनुष्यों को नुकसान पहुंचता है। चमड़ा कारखानों (टेनरियों) के श्रमिकों में कैंसर, श्वसन संक्रमण सहित कई गंभीर बीमारियों के लक्षण पाए जाते हैं।

देशभर की लगभग सभी प्रमुख जूते और कपड़ों की दुकानों पर वीगन चमड़े एवं अन्य पशु-अनुकूल सामग्री के विकल्प उपलब्ध हैं। ‘PETA-अनुमोदित वीगन’ प्रमाणन, चमड़े, रेशम, ऊन, फर और पंख जैसे जानवरों से प्राप्त सामग्री के बजाय वीगन सामग्री से बने हैंडबैग, जूते, कपड़े, सहायक उपकरण, फर्नीचर और घर की सजावट की वस्तुओं को प्रमाणित करता है। दुनिया भर में एक हजार से अधिक कंपनियां भारत और अन्य जगहों पर सामाजिक रूप से जागरूक उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय एक नज़र में वीगन उत्पादों की पहचान करने में सक्षम बनाने के लिए “PETA-अनुमोदित वीगन” लोगो का उपयोग कर रही हैं।

बेबी डॉल बनी अनुष्का यादव ने बताया PETA इंडिया इस सिद्धांत के तहत काम करता है कि “पशु हमारे वस्त्र बनने के लिए नहीं हैं”,  और प्रजातिवाद का विरोध करता है। क्यूंकि यह एक ऐसी धारणा है  जिसमें इंसान इस संसार में स्वयं को सर्वोपरि मानकर अन्य समस्त प्रजातियों का शोषण करना अपना अधिकार समझता है।

Previous Post

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडी समिति परिसर में देखी व्यवस्थाएं

Next Post

पेड़ों से तोतों के बच्चों को चुराने वाले तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा

Related Posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

May 25, 2026

आगरा। ताजनगरी फेज-2 स्थित चौपाटी में रविवार शाम फिरोजाबाद से आए चूड़ी व्यापारी के बेटे कुनाल  का जिप लाइन से...

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

Next Post
पेड़ों से तोतों के बच्चों को चुराने वाले तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा

पेड़ों से तोतों के बच्चों को चुराने वाले तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग

एत्मादपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग

August 29, 2024

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर कार बनी आग का गोला, तीन लोगों की झुलसकर मौत

February 6, 2022
चोर को चोरी की स्कूटी चलाना पड़ा भारी, स्कूटी से घर में हुई चोरी का खुलासा

चोर को चोरी की स्कूटी चलाना पड़ा भारी, स्कूटी से घर में हुई चोरी का खुलासा

March 26, 2022
गायब हुए दो मासूम भाइयों को आधी रात खोज कर पुलिस बनी परिवारीजनों के लिए मसीहा

गायब हुए दो मासूम भाइयों को आधी रात खोज कर पुलिस बनी परिवारीजनों के लिए मसीहा

April 25, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़
  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.