• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जल्द और उचित उपचार से निमोनिया के ठीक होने की संभावनाएं ज्यादा: डॉ. नांगिया

जल्द और उचित उपचार से निमोनिया के ठीक होने की संभावनाएं ज्यादा: डॉ. नांगिया

भारत में हाल के दिनों में निमोनिया के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ

December 23, 2022
in Health, Lifestyle, National

आगरा।  भारत में हाल के दिनों में निमोनिया के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। निमोनिया के लक्षणों को अनदेखा करने की आदत के कारण सर्दियों के मौसम में हर साल हजारों लोग साधारण फ्लू से संक्रमित होते हैं, जिनमें सर्दी, खांसी और बुखार शामिल हैं। आम लोग अक्सर बीमारी और इसके उपचार को लेकर जागरुकता का अभाव होने के कारण इसके लक्षणों की उपेक्षा करते हैं। यह कहना है मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसीन के प्रिंसिपल डायरेक्टर और प्रमुख डॉक्टर विवेक नांगिया का।

उन्होंने बताया कि अध्ययन और रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्दियों का मौसम निमोनिया के खतरे को बढ़ा देता है।  ठंड के समय लोग अधिक निकट रहना पसंद करते हैं जिससे फ्लू और निमोनिया के कारक सूक्ष्मजीवों के वायुजनित और संपर्क से फैलने की संभावना बढ़ जाती है।

निमोनिया और इसके कारणों को लेकर मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसीन के प्रिंसिपल डायरेक्टर और प्रमुख डॉक्टर विवेक नांगिया ने कहा कि निमोनिया वह संक्रमण है जो एक या दोनों फेफड़ों के वायुकोष को प्रभावित करता है। यह हल्के से लेकर गंभीर और यहां तक कि जीवन के लिए खतरनाक बीमारी तक साबित हो सकता है। बैक्टीरिया, वायरस और फंगी सहित विभिन्न प्रकार के जीवों को निमोनिया का कारण माना जाता है। स्ट्रेप्टोकॉकस निमोनिया को कॉमन रोगजनक जीवाणु माना जाता है। इसके बाद हाइमोफिलस इंफ्लुएंजा और क्लेबसिएला और स्यूडोमोनास जैसे विचित्र और नकारात्मक बैक्टीरिया कारण होते हैं। ये भी ध्यान देने योग्य है कि जिसे फ्लू हुआ हो, कभी कभी उसे सेकंड्री इंफेक्शन के रूप में निमोनिया हो सकता है।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर के क्लिनिकल परिणामों में निमोनिया दर्द और मृत्यु का एक प्रमुख कारण बनकर सामने आया है। दुनियाभर में निमोनिया के कुल मामलों में 23 फीसदी मामले अकेले भारत से हैं। भारत में निमोनिया पीड़ितों की मृत्यु दर 14 से 30 फीसदी के बीच है। डॉक्टर विवेक नांगिया ने आगे कहा, बच्चों और बुजुर्गों को निमोनिया होने का खतरा बहुत अधिक होता है क्यों कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसके साथ ही लोगों को मधुमेह, फेफड़े की पुरानी बीमारियां, फेफड़े की पुरानी प्रतिरोधी बीमारी, पुराने हृदय रोग, किडनी और लीवर की बीमारियां भी होती हैं। इन सबकी वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। खांसी, कफ का बनना, जंग के रंग का बलगम, बुखार के साथ सीने में दर्द, सांस फूलना, सांस लेने में परेशानी होना और ब्लड प्रेशर का गिरना निमोनिया के सामान्य लक्षण हैं।

डॉ. विवेक नांगिया ने यह भी कहा, “निमोनिया के उपचार में सिम्प्टोमेटोलॉजी, कुछ रक्त परीक्षण, थूक की जांच और छाती के एक्स-रे के साथ शारीरिक परीक्षण से रोगी को स्वास्थ्य विशेषज्ञ की तरफ से सबसे बेहतर देखभाल प्रदान की जा सकती है। उपयुक्त एंटीबॉयोटिक दवाओं के साथ जल्द उपचार शुरू कर दिया जाना निमोनिया पीड़ित को जल्द ठीक करने के लिए बहुत जरूरी है। और जबकि इसके मामले बढ़ रहे हैं, निमोनिया को अच्छे हाइजीन का पालन करके, शराब के सेवन से परहेज करके, फ्लू और निमोनिया से बचाव के लिए उचित वैक्सीन लगवाकर रोका जा सकता है।

पिछले कई साल से मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, साकेत अपने अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और अग्रणी तकनीक के साथ देश में सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ रीढ़ के उपचार में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

Previous Post

विश्वविद्यालय में नहीं रहा पढ़ाई का माहौल, चीफ प्रॉक्टर ने की यह बात उजागर

Next Post

तीन नए थानों किरावली, ट्रांस यमुना और बमरौली कटारा को मिले थानाध्यक्ष और कांस्टेबल

Related Posts

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

August 31, 2026

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

August 24, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मीना ने अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान की।...

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

August 21, 2026

आगरा। एसएन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर स्थित बाल रोग वार्ड में शुक्रवार दोपहर में...

Next Post
तीन नए थानों किरावली, ट्रांस यमुना और बमरौली कटारा को मिले थानाध्यक्ष और कांस्टेबल

तीन नए थानों किरावली, ट्रांस यमुना और बमरौली कटारा को मिले थानाध्यक्ष और कांस्टेबल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी का विवादित बयान आया सामने

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी का विवादित बयान आया सामने

May 6, 2024
हनी ट्रैप गिरोह का मुख्य सरगना हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

हनी ट्रैप गिरोह का मुख्य सरगना हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

December 5, 2025
दो धड़ों में बंट चुका सिंधी समाज अब दिखेगा एक मंच पर

दो धड़ों में बंट चुका सिंधी समाज अब दिखेगा एक मंच पर

December 10, 2024

आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मित्तल ने दिया इस्तीफा

January 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.