आगरा। जगदीशपुरा में दुकान बंद कर घर जा रहे ज्वेलर्स से लूट करने वाले बदमाशों से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके अन्य दो साथियों को पकड़ लिया।
नीरेश कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी अटूस सिकंदरा की बिचपुरी में मां केला ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 17 मार्च की शाम 6:00 बजे वह अपनी दुकान बंद करके अपने साथ ही राम भरोसी पुत्र नत्थी लाल को लेकर अपने गांव अटूस के लिए निकला था। जैसे ही सदरवन पुल पार किया। इस दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग तेजी से आए। आते ही उन्होंने उनके हाथ में लगे थैले को छीन लिया। जिसमें 60 या 65 ग्राम सोना था। देर रात पुलिस थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि रोहित गोस्वामी पुत्र हरिप्रसाद गोस्वामी निवासी मलपुरा, अंकित भगौर पुत्र वीरेन्द्र उर्फ वीरे भगौर निवासी मलपुरा व प्रिंस पुत्र जोनू उर्फ अनुज निवासी ग्राम हुमायूपुर थाना दक्षिण फिरोजाबाद जिन्होंने ज्वेलर्स से लूट की थी, वह क्षेत्र में ही हैं। पथौली नहर के पास पुलिस की इनसे मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रोहित गोस्वामी पुत्र हरिप्रसाद के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुछ सोने के आभूषण बरामद भी किए हैं।











