• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पत्नी को मायके से बुलाने के लिए चाची को बंधक बनाकर चाकू से मार डाला

पत्नी को मायके से बुलाने के लिए चाची को बंधक बनाकर चाकू से मार डाला

खुद को भी चाकू मारने वाले हमलावर भतीजे का चल रहा है उपचार

August 12, 2022
in Agra, Crime

आगरा। एक युवक की पत्नि नाराज होकर अपने मायके चली गई। पत्नि को ससुराल में वापस लाने के लिए युवक ने अपनी चाची को कमरे में बंधक बना लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इस बीच युवक ने चाची के ऊपर चाकू से कई प्रहार किए और इसके बाद अपने पेट में भी चाकू मार लिया। चाची की मौत हो गई है। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है

शाहपुरा ब्राह्मण निवासी विकास का कुछ दिन पहले अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी।  गुरुवार को घर में विकास, उसकी चाची मंजू देवी और दादी रामबेटी मौजूद थीं। विकास ने अपनी चाची मंजू देवी से पत्नी को समझाने के लिए उन पर दबाव बनाया। मंजू देवी ने बात करने का आश्वासन दे दिया, लेकिन आरोपित उसे तत्काल बुलाने को कह रहा था। मना करने पर गुरुवार दोपहर दो बजे उसने चाची को कमरे में बंद कर लिया और खुद भी उसी कमरे में रहा। सभी ने प्रयास किया, लेकिन उसने गेट नहीं खोला। शाम साढ़े चार बजे पुलिस भी बुला ली। इसके बाद भी आरोपित नहीं माना। इसके बाद परिजनों ने फोन करके उसकी पत्नी प्रीति को उसके मायके पिनाहट के गांव क्योरी से बुलाया। रात 11 बजे प्रीति घर पहुंच गई।इसके बाद भी विकास ने गेट नहीं खोला।मुख्य गेट लोहे का था, इसलिए इसे लोग काट नहीं पा रहे थे। रात 11.30 बजे विकास ने मंजू को चाकू से गोदने के बाद अपने पेट में चाकू से वार किया। इसके बाद गेट खोल दिया।  विकास, उसके पिता रामनरेश और दादी रामबेटी के खिलाफ हत्या की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Previous Post

हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े पुलिसकर्मी

Next Post

सदर में रेस्टोरेंट की छत पर सजी हुई थी जुए की महफिल

Related Posts

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर टोरेंट पावर  के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल...

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

August 30, 2026

आगरा। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई।...

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

August 30, 2026

आगरा। पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर चाकू से हमला बोल दिया। इसका वीडियो सोशल...

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

Next Post
सदर में रेस्टोरेंट की छत पर सजी हुई थी जुए की महफिल

सदर में रेस्टोरेंट की छत पर सजी हुई थी जुए की महफिल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पांच युवकों ने स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने का किया प्रयास

पांच युवकों ने स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने का किया प्रयास

August 19, 2024
बघेल और कठेरिया पर भारी पड़ीं हेमलता दिवाकर!

बघेल और कठेरिया पर भारी पड़ीं हेमलता दिवाकर!

April 16, 2023
उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईपीएस आदित्य कुमार सहित कई पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईपीएस आदित्य कुमार सहित कई पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

August 14, 2025
प्रो. अनुराग शुक्ला ने फिर से लिया आगरा कॉलेज में प्राचार्य का चार्ज

प्रो. अनुराग शुक्ला ने फिर से लिया आगरा कॉलेज में प्राचार्य का चार्ज

May 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन
  • मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत
  • राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला
  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.