आगरा। लंबे समय से फरार चल रहे 11 वारंटी को मंटोला थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि जो 11 वारंटी पकड़े गए हैं उनके नाम गावस्कर पुत्र सुनील, राजीव पुत्र प्रेमनरायण, गोलू पुत्र असलम, मौहम्मद अकबर पुत्र हाजी अबदुल लतीफ, गुड्डू पुत्र अकील, करण पुत्र चम्मो, राकेश पुत्र सोना, सोनू पुत्र मुंशी, खेमू पुत्र बाबूलाल, आकाश पुत्र हीरालाल, धर्मेन्द्र पुत्र मुकेश कुमार शामिल हैं।











