आगरा। रविवार को फतेहपुर सीकरी में एक पिकअप ट्रक में घुस गई जिससे 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी लोग राजस्थान में रिश्तेदार की मौत के बाद शोक में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि हादसा रसूलपुर के पास हुआ। यहां आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस वजह से पिकअप चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाया और पिकअप ट्रक के अंदर घुस गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। क्षेत्रीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।











