• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दबिश कांड: पुलिस को चार करोड़ मिलने वाले थे, आरोप

दबिश कांड: पुलिस को चार करोड़ मिलने वाले थे, आरोप

पुलिस ऑफर की वजह से बहुत तेजी दिखा रही थी, पत्नी ने लगाए आरोप

March 3, 2024
in Agra, Crime, News
-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। पुलिस दबिश के दौरान अधिवक्ता की हुई मौत के मामले में उनकी पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि 40 करोड़ की जमीन में से पुलिस को चार करोड़ मिलने वाले थे। मनोज ने यह आफर पुलिस वालों को दिया था। उसे पता था कि जमीन में सुनील ही रोड़ा हैं। इसलिए उसने पुलिस से सेटिंग की। उन्हें रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ऑफर की वजह से बहुत तेजी दिखा रही थी। पत्नी के लगाए गए आरोप सुर्खियों में छाए हुए हैं।
अधिवक्ता सुनील शर्मा की पुलिस दबिश के दौरान आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हुई है। पत्नी का कहना है कि पुलिस वालों ने जबरन मेरे घर का मुख्य द्वार तोड़ दिया तथा मेरे पति को घर के अंदर से जान से मारने की नीयत से गालियां देते हुए बराबर वाले फ्लैट में तेजी से ले गए। इसके साथ ही मुझे फ्लैट में बंधक बना दिया। 5-7 मिनट बाद ही मेरे पति के चीखने की आवाज आई तो मैं शोर मचाते हुए बाहर निकली तो 8-10 पुलिस वाले जिसमें राजीव सिंह, अनुराग सिंह अन्य पुलिस वाले थे, जो बगल वाले फ्लैट के कमरे में थे, मिलकर मेरे पति को फ्लैट नंबर 802 की बालकनी से नीचे फेंक रहे थे। मेरे शोर करने के बावजूद भी मेरे पति को आठवीं मंजिल से फेंक दिया। मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार और चौकी प्रभारी अनुराग सिंह सहित 8-10 अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील शर्मा का शव घर पहुंचा तो पत्नी सुनीता बिलख पड़ीं। कहने लगीं कि पति को पुलिसवालों ने मारकर मेरी मांग उजाड़ दी। परिवारवालों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने पुलिस पर कई आरोप लगाए। कहा कि 40 करोड़ की जमीन में से पुलिस को चार करोड़ मिलने वाले थे। मनोज ने यह आफर पुलिस वालों को दिया था।   सुनील अधिकारियों से मिलकर आए थे। दीवानी में बैठ रहे थे। तब किसी ने थाने नहीं बुलाया। वह थाना न्यू आगरा पहले भी जा चुके थे। पुलिस ने अचानक दबिश क्यों दी? इसके बाद सुनील को मार दिया। वारंट तक नहीं लिया गया। पत्नी बोल रही थीं कि केस में एफआर लगा दी जाएगी। 
एक के बाद एक जमीन के मामले में पुलिस आई सवालों के घेरे में
कमिश्नरेट बनने के बाद आगरा में जमीन संबंधी कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस कर्मियों की संलिप्तता पाई गई है। शाहगंज में पुलिस ने कुछ लोगों को बंधक बनाकर हवालात में उनकी पिटाई कराई इसके बाद जबरन तहसील में ले जाकर बैनामा करा दिया। इस गंभीर प्रकरण में भी इंस्पेक्टर पर सिर्फ लाइन हाजिर की कार्रवाई हुई। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक दुकान पर कब्जा कराने के लिए पुलिस ने पीड़ित पर ही एसिड अटैक सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में इंस्पेक्टर पर निलंबन की कार्रवाई हुई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। जगदीशपुरा में पुलिस ने 40 करोड रुपए की जमीन पर कब्जा कराने के लिए दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जेल में हैं लेकिन मामले में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों को अभी तक लाइन हाजिर भी नहीं किया गया है। न्यू आगरा में अधिवक्ता को पकड़ने के लिए पुलिस इतनी उतावली क्यों थी? इस बात को लेकर भी तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। 
कई थाना प्रभारी की एसीपी भेज चुके रिपोर्ट लेकिन नहीं हुई कार्रवाई
कई एसीपी अपने सर्किल में पड़ने वाले थानों के थाना प्रभारी की कई मामलों में विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज चुके हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिस पर उनका मनोबल और बढ़ा हुआ रहता है। कई थाना प्रभारी की तो 4 से 5 जांच पेंडिंग में बताई जा रही हैं। यह अधिकारियों के ऑफिस में धूल फांक रही हैं। 
Previous Post

फतेहपुर सीकरी में हुआ सड़क हादसा, 12 लोग घायल

Next Post

दबिश कांड: पुलिस कर्मियों को जेल भेजने और विवेचना सीबीआई से कराने को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शुरू

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

Next Post
दबिश कांड: पुलिस कर्मियों को जेल भेजने और विवेचना सीबीआई से कराने को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शुरू

दबिश कांड: पुलिस कर्मियों को जेल भेजने और विवेचना सीबीआई से कराने को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शुरू

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने किया सेंट्रल जेल और मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण

वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने किया सेंट्रल जेल और मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण

April 22, 2022
दीवानी में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारी अपने वादों का करा सकते हैं निस्तारण

दीवानी में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारी अपने वादों का करा सकते हैं निस्तारण

May 9, 2025
शाहगंज में हत्या का आरोप निकला झूठा, सोनू ने की आत्महत्या

शाहगंज में हत्या का आरोप निकला झूठा, सोनू ने की आत्महत्या

July 7, 2023
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023-24 में उम्दा प्रदर्शन के लिए आगरा शहर सम्मानित

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023-24 में उम्दा प्रदर्शन के लिए आगरा शहर सम्मानित

September 7, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप
  • सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.