• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दबिश कांड: पुलिस कर्मियों को जेल भेजने और विवेचना सीबीआई से कराने को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शुरू

दबिश कांड: पुलिस कर्मियों को जेल भेजने और विवेचना सीबीआई से कराने को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शुरू

गेट नंबर एक पर धरने पर बैठे, बोल रहे अगर अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज था तो वारंट क्यों नहीं लिया

March 4, 2024
in administration, Agra, Court, Crime, News, Police

आगरा। पुलिस की जानलेवा दबिश  में अधिवक्ता की मौत होने के मामले में अधिवक्ता आज न्यायिक कार्य से विरत हैं। अधिवक्ताओं के द्वारा दीवानी के एक नंबर गेट को ताला लगाकर बंद कर दिया गया है और धरना शुरू कर दिया गया है। जिला जेल से बंदियों को लेकर गाड़ी न्यायालय में आई है उसे भी अधिवक्ता अंदर नहीं आने दे रहे हैं। न्यायिक अधिकारियों ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की है लेकिन वह नहीं मान रहे हैं। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने और विवेचना सीबीआई से कराए जाने की मुख्य मांगे हैं। 

अधिवक्ता सुनील शर्मा की पुलिस दबिश के दौरान आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हुई है। पत्नी का कहना है कि पुलिस वालों ने जबरन मेरे घर का मुख्य द्वार तोड़ दिया तथा मेरे पति को घर के अंदर से जान से मारने की नीयत से गालियां देते हुए बराबर वाले फ्लैट में तेजी से ले गए। इसके साथ ही मुझे फ्लैट में बंधक बना दिया। 5-7 मिनट बाद ही मेरे पति के चीखने की आवाज आई तो मैं शोर मचाते हुए बाहर निकली तो 8-10 पुलिस वाले जिसमें राजीव सिंह, अनुराग सिंह अन्य पुलिस वाले थे, जो बगल वाले फ्लैट के कमरे में थे, मिलकर मेरे पति को फ्लैट नंबर 802 की बालकनी से नीचे फेंक रहे थे। मेरे शोर करने के बावजूद भी मेरे पति को आठवीं मंजिल से फेंक दिया। मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार और चौकी प्रभारी अनुराग सिंह सहित 8-10 अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील शर्मा का शव घर पहुंचा तो पत्नी सुनीता बिलख पड़ीं थी। कहने लगीं कि पति को पुलिसवालों ने मारकर मेरी मांग उजाड़ दी। परिवारवालों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने पुलिस पर कई आरोप लगाए। कहा कि 40 करोड़ की जमीन में से पुलिस को चार करोड़ मिलने वाले थे। मनोज ने यह आफर पुलिस वालों को दिया था।   सुनील अधिकारियों से मिलकर आए थे। दीवानी में बैठ रहे थे। तब किसी ने थाने नहीं बुलाया। वह थाना न्यू आगरा पहले भी जा चुके थे। पुलिस ने अचानक दबिश क्यों दी? इसके बाद सुनील को मार दिया। वारंट तक नहीं लिया गया। पत्नी बोल रही थीं कि केस में एफआर लगा दी जाएगी। 

शनिवार को उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति की बैठक हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया था कि दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर दीवानी में अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। इसके साथ ही जुलूस निकालने के बाद धरना देंगे। आज सुबह 11:00 बजे के बाद अधिवक्ता एकत्रित होना शुरू हुए। वह गेट नंबर एक पर पहुंचे। यहां गेट पर अंदर से ताला लगा दिया गया। अधिवक्ताओं की मांग है कि विवेचना सीबीआई से होनी चाहिए। क्योंकि पुलिस इसमें कुछ नहीं करेगी। समस्त बार संघ के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भी बनाया गया है। जिसमें कहा गया है कि एक मार्च की रात को पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ता सुनील शर्मा के फ्लैट पर दरवाजा तोड़ते हुए उन्हें आठवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। अधिवक्ता सुनील शर्मा के खिलाफ अगर कोई अपराध पंजीकृत था तो सर्वप्रथम नोटिस देकर अधिवक्ता को पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए था। इसके बाद न्यायालय से उनकी गिरफ्तारी का वारंट लिया जाना था। जैसा कि नहीं किया गया है। अधिवक्ताओं ने यह सवाल भी खड़े किए हैं कि पुलिसकर्मियों द्वारा सुनील शर्मा को प्राथमिक उपचार नहीं दिलाया गया। अगर उनकी मृत्यु मौके पर हो गई थी तो पंचनामा भर पुलिस द्वारा आस पड़ोस के लोगों को लेकर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वास्तविकता यह है कि पुलिस ने सुनील शर्मा की बालकनी से फेंक कर हत्या की है। जैसा की वीडियो में प्रमाणित हो रहा है। इससे समूचे अधिवक्ता समाज में आक्रोश है। उपरोक्त घटना में दोषी पुलिसकर्मियों को शीघ्र से शीघ्र जेल भेजा जाए और विवेचना सीबीआई से कराई जाए। इधर कलेक्ट्रेट में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।

Previous Post

दबिश कांड: पुलिस को चार करोड़ मिलने वाले थे, आरोप

Next Post

गारमेंट्स शोरुम की ऊपरी मंजिल में लगी आग, बड़ी मुश्किल से निकाला गया परिवार

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
गारमेंट्स शोरुम की ऊपरी मंजिल में लगी आग, बड़ी मुश्किल से निकाला गया परिवार

गारमेंट्स शोरुम की ऊपरी मंजिल में लगी आग, बड़ी मुश्किल से निकाला गया परिवार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर प्रो. गौतम की नियुक्ति हाईकोर्ट ने ठहराई वैध

आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर प्रो. गौतम की नियुक्ति हाईकोर्ट ने ठहराई वैध

November 10, 2025
चौथ वसूली करने वाला 10 हजार का इनामी लगा पुलिस के हाथ

चौथ वसूली करने वाला 10 हजार का इनामी लगा पुलिस के हाथ

November 11, 2022
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं; स्कूल यूनिफॉर्म पहननी ही होगी

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं; स्कूल यूनिफॉर्म पहननी ही होगी

March 15, 2022
शिक्षक द्वारा की जा रही हैं अश्लील हरकतें

शिक्षक द्वारा की जा रही हैं अश्लील हरकतें

May 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.