• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

चिंता और तनाव में डूबे परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े, इंस्पेक्टर पवन सैनी का किया धन्यवाद

July 25, 2026
in administration, Agra, Education, School Diary

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों छात्रों को कमला नगर पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों छात्रों को पुलिस अपने साथ आगरा लेकर लौट आई है। पिछले दो दिनों से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था और पूरे शहर में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लगातार की गई जांच के आधार पर दोनों छात्रों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। परिजनों ने इंस्पेक्टर कमला नगर पवन सैनी और उनकी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

लापता छात्रों की पहचान प्रथम गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता, निवासी कर्मयोगी फव्वारा तथा अमोल गुप्ता पुत्र आकाश गुप्ता, निवासी हनुमान नगर, एत्माद्दौला के रूप में हुई। दोनों सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा नौ के छात्र हैं। गुरुवार दोपहर करीब 1:10 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों एक साथ स्कूल से निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों छात्र सुल्तानगंज पुलिया के पास एक साथ जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद तकनीकी जांच में उनकी आखिरी लोकेशन शाम करीब 3:20 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मिली। इस सुराग के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज, टिकट संबंधी जानकारी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की। रेलवे पुलिस से भी संपर्क कर दोनों छात्रों की तलाश तेज कर दी गई। इसी बीच अमोल की मां मनोरमा ने बताया कि स्कूल के अन्य छात्रों से बातचीत में जानकारी मिली थी कि प्रथम ने अपने एक सहपाठी से फतेहाबाद रोड में चल रही भागवत कथा में चलने के लिए कहा था। इस सूचना के आधार पर दोनों परिवार स्वयं फतेहाबाद रोड स्थित कथा स्थल भी पहुंचे, लेकिन वहां भी दोनों का कोई पता नहीं चला। जांच के दौरान यह आशंका भी सामने आई थी कि दोनों छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में जाने की योजना बना रहे हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने उस समय इस संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी और सभी पहलुओं पर जांच जारी रखी थी। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से मिले सुराग ने जांच की दिशा बदल दी। पुलिस को यह जानकारी मिली कि दोनों छात्र दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। इसी कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ने आगे की जांच की और लगातार पीछा करते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंच गई। वहां हर की पौड़ी क्षेत्र में दोनों छात्र सकुशल मिल गए। इसके बाद कमला नगर पुलिस उन्हें अपने साथ आगरा ले आई। दोनों छात्रों के सकुशल मिलने की सूचना मिलते ही परिवारों ने राहत की सांस ली। पिछले दो दिनों से चिंता और तनाव में डूबे परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। पुलिस की तत्परता और लगातार की गई कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है।

Previous Post

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

Next Post

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

थैले वाले थानाध्यक्ष की वजह से पुलिस कमिश्नर का पारा था हाई, प्रभारियों के पसीने छुड़ाए

थैले वाले थानाध्यक्ष की वजह से पुलिस कमिश्नर का पारा था हाई, प्रभारियों के पसीने छुड़ाए

November 24, 2023
थानाध्यक्ष की शिकायत होते ही 90 दिन की समस्या का 24 घंटे में हल

थानाध्यक्ष की शिकायत होते ही 90 दिन की समस्या का 24 घंटे में हल

October 19, 2023

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव शर्मा खेरागढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

January 17, 2022
मनी एक्सचेंजर से विदेशी मुद्रा लूट का पुलिस ने किया खुलासा

मनी एक्सचेंजर से विदेशी मुद्रा लूट का पुलिस ने किया खुलासा

July 5, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.