• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

342 करोड़ की विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

July 25, 2026
in Agra, Development, Politics

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की सरकारों पर तीखा हमला बोला। 53 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले विकास का पैसा सैफई सिंडिकेट लूट लेता था। चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली करती थी।

उन्होंने डबल इंजन की सरकार में कराए जा रहे विकास कार्यों को बताते हुए सपा और कांग्रेस की सरकारों का जिक्र किया। कहा कि तब ऐसा नहीं होता था। 2017 से पहले जनता का पैसा सैफई सिंडिकेट की लूट और डकैती का माध्यम बनता था। युवाओं की नौकरी पर चाचा-भतीजे कुंडली मारकर बैठ जाते थे। व्यापारियों से छीनाझपटी होती थी। मुख्यमंत्री मौज मस्ती में व्यस्त रहते थे। तो यह सब तो होना ही था। उन्होंने कहा कि अब यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है, यहां सब चंगा ही चंगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत एक वर्ष में उत्तर प्रदेश में हमने नौ लाख युवाओं को नौकरी दी। आगरा के नौजवानों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाता है। पहले सैफई सिंडिकेट कुंडली मारकर बैठ जाते थे। चाचा- भतीजे ऐसा कर देते थे कि न्यायालय को स्टे करना पड़ता था। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। तब व्यापारी यह सोचकर नहीं आता था कि वह अपने घर आ पाएगा या नहीं। अब या तो माफिया को जेल होगी या जेहन्नुम मिलेगा। तीसरी कोई जगह नहीं होगी। आज डबल इंजन की सरकार विकास कार्य करा रही है। मैंने जिन कार्यों को आपके सामने गिनाया उन्हें पिछली सरकारें भी कर सकती थीं। इसके लिए समय और जनता जनार्दन के साथ संवाद चाहिए। इसके लिए सोच भी चाहिए। जिनकी सोच स्वयं के परिवार के लिए हो, उनसे बड़े विकास कार्यों की उम्मीद नहीं की जा सकती। जहां मुख्यमंत्री 12 बजे उठता हो, दो बजे तैयार होता हो। पांच बजे जिम और सात बजे मित्रों के साथ मौज मस्ती में लिप्त हो जाता हो। वहां का भगवान मालिक था। हर थाना और तहसील गुंडों के हवाले। प्रदेश में दंगे, गुंडाराज माफिया राज था। अब यूपी की तस्वीर अलग है। अब न कर्फ्यू न दंगा है। यूपी में अब सब चंगा ही चंगा है। विकास का यह क्रम आगे चलता रहे। इसमें निरंतरता बनी रहे। इसके लिए आप सबका आशीर्वाद जनप्रतिनिधियों को मिलता रहना चाहिए। इसके बाद ही डबल इंजन की सरकार बुलेट ट्रेन की रफ्तार से चलती है। उसी आगरा से जोड़ने के लिए हम यहां जुटे हैं।

आक्रमणकारियों के नाम पर नहीं बनेगा म्यूजियम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार की मानसिकता गुलामी वाली थी, इसलिए वे मुगलों और आक्रमणकारियों के नाम पर म्यूजियम बना रहे थे। हमारी सरकार ने तय किया कि म्यूजियम किसी आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेगा। आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बन रहे भव्य म्यूजियम का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही कैलाश मंदिर और गुरु का ताल के विकास कार्यों को भी सहमति दी गई है। महिलाओं की सुविधा के लिए 500 क्षमता वाले एक श्रमजीवी हॉस्टल के निर्माण को भी राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है, जिसका बजट भी जारी हो चुका है।

Previous Post

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

Next Post

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रांसफर होकर गए साहब के साथ ही चला गया सिपाही, अधिकारियों के बीच में खलबली

ट्रांसफर होकर गए साहब के साथ ही चला गया सिपाही, अधिकारियों के बीच में खलबली

June 28, 2025

दरोगा भर्ती परीक्षा में नकल करने और कराने वाला दोनों पकड़े

November 24, 2021
मैं किसी के कहने पर नहीं चलूंगी, लोग अपनी गलतफहमी दूर कर लें: कुलपति

मैं किसी के कहने पर नहीं चलूंगी, लोग अपनी गलतफहमी दूर कर लें: कुलपति

October 10, 2022

आज कड़ी सुरक्षा के बीच यूपीटीईटी की हो रही है परीक्षा

January 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.