• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026
in administration, Agra, Monkey menace, News, Tourism

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के काटने के बाद भी एक घंटे तक पर्यटक को एंबुलेंस नहीं मिल सकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटक को बैटरी कार से शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने लापरवाही बरतने वाले एंबुलेंस चालक के विरुद्ध सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है।

रिपब्लिक आफ कोरिया की किम मेह अपने साथी के साथ रविवार सुबह करीब सात बजे ताजमहल देखने पहुंची थीं। उन्होंने आनलाइन टिकट बुक करा रखी थीं। किसी ने उन्हें विदेशी पर्यटकों के लिए शू कवर और पानी की बोतल टिकट विंडो के पास स्थित काउंटर से निशुल्क मिलने की जानकारी दी। किम का साथी टिकट विंडो पर शू-कवर और पानी की बोतल लेने चला गया, जबकि वह सीढ़ियों के पास खड़े होकर इंतजार कर रही थीं। अचानक आए बंदर ने किम के दाएं हाथ में काट लिया, जिससे खून बहने लगा। पर्यटक के चीखने पर लोगों ने बंदर को भगाया। विदेशी पर्यटक और उसके साथी ने एंबुलेंस उपलब्ध कराने को कहा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान और एएसआइ कर्मचारी ने एंबुलेंस चालक को फोन किया। उसने पहले पांच मिनट और फिर 10 मिनट में आने की बात कही, लेकिन वह एक घंटे तक नहीं आया। विदेशी पर्यटक बंदर द्वारा काटे जाने और खून बहने से बेहाल थीं। यह देखकर उन्हें ताजमहल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार किया गया। एंबुलेंस नहीं आने पर पर्यटक को बैटरी कार बुलाकर शांति मांगलिक अस्पताल भिजवाया गया। एंबुलेंस चालक की लापरवाही ने शहर की छवि पर दाग लगा दिया। कपल बाद में ताजमहल देखने ही नहीं आया। बंदर के काटने के बाद परेशान पर्यटक और उसके साथी के दो वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे हैं। इनमें एक वीडियो 55 सेकेंड का है। इसमें एक युवक कह रहा है कि बंदर ने फारेनर को काट लिया है। देखिए उसके खून निकल रहा है। वीडियो में कपल पूर्वी गेट की तरफ जाते हुए दिख रहा है। युवक कह रहा है कि बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। वह किसी को भी खा जाते हैं। जगह-जगह बोर्ड लगा दिए हैं। इन्हें पकड़वाना चाहिए। दूसरा वीडियो 15 सेकेंड का है। इसमें किम दर्द से तड़प रही हैं। उनका साथी पूछ रहा है कि व्हेयर वी गो। एसआइएस गार्ड डिस्पेंसरी चलने की कहता है। एक अन्य वीडियो सेंट्रल टैंक में बंदरों के छलांग लगाने का प्रसारित हो रहा है।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

Next Post

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

किशोरी के साथ जीआईसी मैदान के पास खंडहर में दुष्कर्म

किशोरी के साथ जीआईसी मैदान के पास खंडहर में दुष्कर्म

June 20, 2022
नामांकन विभाग में डिग्री के हजारों आवेदन फांक रहे धूल

नामांकन विभाग में डिग्री के हजारों आवेदन फांक रहे धूल

February 25, 2022

कठेरिया हुए विद्रोही, भाजपा से इस्तीफा

January 17, 2022
चित्राहट में  सड़क हादसे में दंपति सहित पांच लोगों की मौत

चित्राहट में सड़क हादसे में दंपति सहित पांच लोगों की मौत

March 20, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.