आगरा। बुधवार को फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने जी-20 देशों के 150 छात्र-छात्रा पहुंचे। यहां उन्होंने स्मारक के इतिहास के बारे में जाना।
जी-20 देशों के छात्र-छात्राओं के लिए 23 नवंबर 2023 को दिल्ली के इंडिया गेट पर एक क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को 150 छात्र-छात्राएं फतेहपुर सीकरी पहुंचे। उन्होंने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, अनूप तालाब, पंचमहल, तुर्की सुल्तान, ख्वाब गाह, जोधा बाई पैलेस देखा।











