• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कॉन्स्टेबल ने गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का किया प्रयास

कॉन्स्टेबल ने गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का किया प्रयास

घटना के बाद कॉन्स्टेबल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है

April 17, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। पुलिस लाइन आवास में रहने वाले कॉन्स्टेबल ने गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का प्रयास किया। आरोप है कि लोगों को आता देख सिपाही पत्नी को टक्कर मारकर भाग गया। घायल पत्नी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मैनपुरी के औंछा के रहने वाले बसंत कुमार ने बताया वह पूर्व फौजी हैं। बेटी पूजा की शादी फरवरी फिरोजाबाद के रविकांत से की थी। रविकांत वर्ष 2016 बैच का कॉन्स्टेबल है। वर्तमान में सैंया थाने में तैनात है, पुलिस लाइन आवास रहता है। 

आरोप है कि मंगलवार सुबह पांच बजे रविकांत साढ़े तीन वर्षीय बेटी को कहीं छोड़ आया। तीन महीने की गर्भवती अपनी पत्नी पूजा को कमरे में बंद कर दिया। बेटी को खोजने के लिए वह पीछे के रास्ते से बाहर निकल आई। बेटी के बारे में पूछने पर पति मारपीट करने लगा। इसके बाद वह  कार से जाने लगा, पूजा ने रोकने का प्रयास किया तो उसे कार से कुचलने का प्रयास किया। दोनों के बीच विवाद होता देख परिसर में रहने वाले लोग वहां पहुंच गए। वहां रहने वाली महिलाओं ने पूजा को बचाया, रविकांत पूजा को टक्कर मारकर वहां से भाग गया। उसके पैर में चोट आई है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पूजा की तहरीर पर आरक्षी रविकांत पर हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें ससुर रामवीर, सास अलका और देवर सचिन को भी नामजद किया है। घटना के बाद सिपाही फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Previous Post

एक सप्ताह में यातायात उल्लघंन के 3.47 लाख मामले दर्ज और सिर्फ 11 हजार चालान

Next Post

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, महिला दो बार हुई गर्भवती

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, महिला दो बार हुई गर्भवती

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, महिला दो बार हुई गर्भवती

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

देर रात पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले

देर रात पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले

June 7, 2023
द. अमेरिका से आया छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव

द. अमेरिका से आया छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव

January 3, 2023
टिकट मिलने के बाद भी नहीं दिया बी फार्म, शाहगंज से भाजपा ने हिस्ट्रीशीटर को बनाया प्रत्याशी

टिकट मिलने के बाद भी नहीं दिया बी फार्म, शाहगंज से भाजपा ने हिस्ट्रीशीटर को बनाया प्रत्याशी

April 17, 2023
विवि के चार्टों में फर्जीवाड़ा करने और छात्रों का सालों तक रिजल्ट नहीं देने में लगी एफआर कोर्ट ने की निरस्त

विवि के चार्टों में फर्जीवाड़ा करने और छात्रों का सालों तक रिजल्ट नहीं देने में लगी एफआर कोर्ट ने की निरस्त

December 22, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.