• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छापा मार कर पकड़ी डेढ़ कुंतल पॉलीथिन, 29 हजार का जुर्माना

छापा मार कर पकड़ी डेढ़ कुंतल पॉलीथिन, 29 हजार का जुर्माना

November 20, 2024
in administration, Agra

आगरा। सिंगिल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। बुधवार को प्रवर्तन दल ने नूरी दरवाजा स्थित एक गोदाम पर छापामार कर 170 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर जब्त की। गोदाम स्वामी पर 29 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सरकार ने सिंगिल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। सरकार के आदेशों के क्रम में नगर निगम लगातार प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को नगर निगम प्रवर्तन दल को जानकारी मिली थी कि थाना एमएम गेट स्थित नूरी दरवाजा घटिया स्थित एक गोदाम से पॉलीथिन का कारोबार किया जा रहा है। जानकारी पर प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता के नेतृत्व में प्रवर्तनदल ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक कुंतल सत्तर किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की। गोदाम स्वामी विपुल अग्रवाल पर प्रतिबंधित पॉलीथिन का कारोबार करने के लिए पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं दूसरी ओर पास ही स्थित एक और दुकान पर प्रतिबंधित पॉलीथिन पाये जाने पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रवर्तन दल जब्त की गई पॉलीथिन को अपने साथ नगर निगम ले आया है। इसे नष्ट करने के लिए नगर निगम से अनुबंधित गाजियाबाद की कंपनी को सौंप दिया जाएगा।

वीआईपी रोड के फुटपाथ पर लगाई रजाई गद्दे की दुकानें नगर निगम ने हटवाई

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित वीआईपी मार्ग के फुटपाथों पर कब्जा कर कुछ लोग रजाई गद्दे और चीनी मिट्टी के क्रोकरी का सामान बेच रहे थे। नगर निगम कर्मियों ने जब उन्हें हटाने की कोशिश की तो वे झगड़ने पर आमादा हो गये। इसकी जानकारी नगर निगम प्रशासन को मिली तो अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के निर्द्रेश पर मौके पर पहुंची निगम की टीम ने सख्ती से पेश आते हुए सभी दुकानदारों को फुटपाथों से हटा दिया।
खेरियामोड़ से लेकर रमाडा होटल तक जाने वाले वीआईपी मार्ग और उसके आसपास के इलाके में अतिक्रमण रोकने के लिए नगर निगम ने कर्मचारी लगाये हुए हैं। ये दिनभर इस मार्ग से ठेल धकेल और अन्य प्रकार के अतिक्रमण का रोकने का काम करते हैं। बुधवार रजाई गद्दे, चीनी मिट्टी क्राकरी और पोटरी सामान बेचने वाले दुकानदारों ने रमाडा होटल के आसपास फुटपाथों पर सामान रखकर बेचना शुरु कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही कर्मचारियों को हुई वे मौके पर पहंच गये और दुकानदारों से फुटपाथों से दुकानें हटाये जाने को कहा। इस पर दुकानदार इकटठे होकर विरोध करने लगे। काफी समझाये जाने के बाद भी जब दुकानदार वहां से हटने को तैयार नहीं हुए तो इसकी जानकारी अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव को दी गई। इसके बाद उन्होंने जेसीबी के साथ प्रवर्तन दल को मौके पर रवाना करने के आदेश दिये। कुछ ही समय में वहां पहुंचकर प्रवर्तन दल ने इन दुकानों को वहां से हटा कर फुटपाथों को खाली करा दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानों के आगे रखे लगभग तीन दर्जन होर्डिंग को हटवाया गया। उल्लेखनीय है कि मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपना रखा है।

Previous Post

सड़कों की होगी मरम्मत, वाहनों के खर्च की होगी जांच

Next Post

छलेसर में नगर निगम की भूमि पर कब्जे का प्रयास, अधिकारी मौके पर पहुंचे

Related Posts

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

Next Post
छलेसर में नगर निगम की भूमि पर कब्जे का प्रयास, अधिकारी मौके पर पहुंचे

छलेसर में नगर निगम की भूमि पर कब्जे का प्रयास, अधिकारी मौके पर पहुंचे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

योगी सरकार ने लोगों के लिए खोला खजाना, चार नए एक्सप्रेस-वे, AI सिटी, छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार ने लोगों के लिए खोला खजाना, चार नए एक्सप्रेस-वे, AI सिटी, छात्राओं को स्कूटी

February 20, 2025
पैरा जंपिंग के दौरान हाई टेंशन लाइन में उलझा पैराशूट, मौत

पैरा जंपिंग के दौरान हाई टेंशन लाइन में उलझा पैराशूट, मौत

May 12, 2023
एत्मादपुर थाने के मालखाने से लाइसेंसी बंदूक हुई चोरी

एत्मादपुर थाने के मालखाने से लाइसेंसी बंदूक हुई चोरी

October 11, 2023
फिरोजाबाद: लग्जरी कारों के शौकीन हैं मनीष असीजा

फिरोजाबाद: लग्जरी कारों के शौकीन हैं मनीष असीजा

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.