• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सड़कों की होगी मरम्मत, वाहनों के खर्च की होगी जांच

सड़कों की होगी मरम्मत, वाहनों के खर्च की होगी जांच

नगर निगम में पुनरीक्षित बजट पर हुई कार्यकारिणी बैठक

November 20, 2024
in administration, Agra

आगरा। नगर निगम में बुधवार को पुनरीक्षित बजट को लेकर कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल व अन्य अधिकारियों ने पुनरीक्षित बजट को लेकर चर्चा की।

बैठक में नगर निगम के आय-व्यय को लेकर अहम फैसले किए गए। इसमें सड़कों की मरम्मत को लेकर अहम फैसला किया गया। सड़कों की मरम्मत के बजट को तीन हजार लाख रुपये से बढ़ाकर पांच हजार लाख रुपये कर दिया गया। वहीं, नगर निगम में नए वाहनों को खरीदने के बावजूद अधिक खर्च आने के मुद्दे को उठाया गया। इस पर महापौर ने नगरायुक्त को इस संदर्भ में जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वाहनों के मेंटेनेंस के बजट को 2800 लाख से घटाकर 2600 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने श्वान सहित अन्य पशुओं के बंध्याकरण को लेकर सवाल उठाया कि पता ही नहीं चल पाता है कि किन पशुओं का बंध्याकरण हुआ। इसके बाद में पशुओं के बंध्याकरण के बजट को 800 लाख से घटाकर 600 लाख रुपये कर दिया गया। इसके साथ ही एलईडी स्थापना का बजट भी 2500 लाख से घटाकर 2200 लाख रुपये कर दिया गया।
साथ ही सीवर लाइन के रखरखाव के बजट को 300 लाख से 500 लाख रुपये कर दिया गया। वहीं, मैनहोल मरम्मत के बजट को 200 लाख से घटाकर 100 लाख रुपये करने का फैसला लिया गया और नलकूप निर्माण एवं मरम्मत के बजट को भी 1500 लाख से घटाकर 600 लाख रुपये कर दिया गया।

नगर निगम को होने वाली आय व्यय को लेकर भी चर्चा हुई

बैठक में नगर निगम को होने वाली आय को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें नगर निगम की दुकानों से आने वाले किराये, पार्किंग ठेका से होने वाली आय को बढ़ाने पर चर्चा हुई। वहीं, स्लॉटर हाउस से होने वाली आय के लक्ष्य को 570 लाख से घटाकर 70 लाख कर दिया गया। इसके साथ ही शराब की दुकानों से होने वाली आय पर फैसला लिया गया कि शराब के ठेकों को दिए जाने वाले लाइसेंस के साथ ही नगर निगम को शुल्क मिले। इस संबंध में जिलाधिकारी से संस्तुति की जाए। विज्ञापन से होने वाली आय के लक्ष्य को 700 लाख से 800 लाख रुपये करने का लक्ष्य रखा गया। कूड़ा जलाने, गंदगी करने, अतिक्रमण करने पर दंड़ लगाने से होने वाली आय के लक्ष्य को भी 100 लाख रुपये से बढ़ाकर 200 लाख रुपये करने का लक्ष्य रखा गया।
बैठक में नगर निगम द्वारा पकड़ी जाने वाली पॉलिथिन का रजिस्टर में ब्यौरा रखने और उसकी कटिंग करने पर वीडियोग्राफी करने का फैसला किया गया। बैठक में अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, महाप्रबंधक जलकल अरुणेन्द्र राजपूत, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता व अन्य अधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post

करहल विधानसभा उपचुनाव में 53.89 प्रतिशत हुआ मतदान

Next Post

छापा मार कर पकड़ी डेढ़ कुंतल पॉलीथिन, 29 हजार का जुर्माना

Related Posts

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

जगनेर में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत

जगनेर में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत

July 29, 2026

आगरा। जगनेर में बुधवार को तालाब में डूबने से दो सगी नाबालिग बहनों की मौत हो गई।  उनके भाई को...

महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

July 29, 2026

मुंबई/आगरा। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में आगरा से तार जुड़ गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की विशेष...

Next Post
छापा मार कर पकड़ी डेढ़ कुंतल पॉलीथिन, 29 हजार का जुर्माना

छापा मार कर पकड़ी डेढ़ कुंतल पॉलीथिन, 29 हजार का जुर्माना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फतेहपुर सीकरी में शव का पांच घंटे बाद होने दिया अंतिम संस्कार, एसीपी और इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग

फतेहपुर सीकरी में शव का पांच घंटे बाद होने दिया अंतिम संस्कार, एसीपी और इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग

June 22, 2024
एसटीएफ ने डीजल-पेट्रोल में मिलावट का बड़ा खेल पकड़ा

एसटीएफ ने डीजल-पेट्रोल में मिलावट का बड़ा खेल पकड़ा

October 7, 2023
इनामी गैंगस्टर के आगरा और फिरोजाबाद में पोस्टर हुए चस्पा

इनामी गैंगस्टर के आगरा और फिरोजाबाद में पोस्टर हुए चस्पा

July 16, 2022
झपकी आने पर डिवाइडर से टकराने के बाद कार नाले में गिरी, दूल्हे के भाई सहित दो की मौत

झपकी आने पर डिवाइडर से टकराने के बाद कार नाले में गिरी, दूल्हे के भाई सहित दो की मौत

November 23, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई
  • एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए
  • सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी
  • टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.