आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र के एक होटल में जुए की महफिल सजी हुई थी। पुलिस ने दबिश देकर 13 जुआरी गिरफ्तार किए। पुलिस की दबिश से होटल में खलबली मच गई।
हाईवे पर मोती महल होटल है। पुलिस को सूचना मिली कि कमरा नंबर 203 में जुए की महफिल सजी हुई है। स्वाट, सर्विलांस और थाना पुलिस ने होटल में दबिश दी। वहां कई जुआरी दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ लाख रुपए बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि होटल में 2000 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से कमरा बुक किया गया था। इंस्पेक्टर हरी पर्वत अरविंद कुमार ने बताया कि होटल के मालिक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है।











