• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिपाही को गोली मारने के मामले में पकड़े गए 14 खनन माफिया, 6 मुठभेड़ में हुए घायल

सिपाही को गोली मारने के मामले में पकड़े गए 14 खनन माफिया, 6 मुठभेड़ में हुए घायल

बीती रात भी दो थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़, एक था 25 हजार का इनामी

September 15, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। खेरागढ़ में सिपाही को गोली मारने वाले दो और खनन माफिया से जगनेर और सैया पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों के पैर में गोली लगी है। एक 25 हजार का इनामी है।  मुख्य आरोपी सत्य प्रकाश को पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।  अभी तक पुलिस ने 14 आरोपियों को पकड़ लिया है, जिसमें 6 से मुठभेड़ हुई है और पुलिस की जवाबी फायरिंग में उनके पैर में गोली लगी है। 

खेरागढ़ में सात सितंबर को बालू से भरी ट्रॉली कीचड़ में फंस गई थी। इसकी सूचना पर एसआई वरदानी लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर खनन माफिया ने गोलियां चलाईं। सिपाही अजय कुमार के सिर में गोली लगी। जब इंस्पेक्टर जीप से घायल सिपाही को लेकर आगरा आ रहे थे, तो भी माफिया और उसके गुर्गों ने उनकी गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारी।  18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सबसे पहले सात गुर्गे पकड़े। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपी और पकड़े थे, उनके नाम राजू और प्रदीप थे।  राजू के पैर में गोली लगी थी। शनिवार सुबह पुलिस की तीन खनन माफिया से और मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य अभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ सत्तो,  नेत्रपाल उर्फ नित्तो निवासी विधौली और विनोद निवासी फद्दीपुरा, थाना सिविल लाइन, मुरैना, मध्यप्रदेश के पैर में गोली लगी थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। बीती देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि जगनेर रोड पर एक आरोपी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम देवेंद्र बताया। वह 25 हजार का इनामी है। एसीपी सैया देवेश सिंह ने बताया कटी पुल के पास पुलिस चेकिंग पर थी। पुलिस को देख विनोद नाम के आरोपी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में विनोद के पैर में गोली लगी है, उसे पकड़ लिया गया है।

Previous Post

आज चार्ज लेंगे नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी

Next Post

गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते सोमवार और मंगलवार को रहेगा रूट डायवर्जन

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते सोमवार और मंगलवार को रहेगा रूट डायवर्जन

गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते सोमवार और मंगलवार को रहेगा रूट डायवर्जन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हाईकोर्ट से मिली बांके बिहारी कॉरिडोर को मंजूरी

हाईकोर्ट से मिली बांके बिहारी कॉरिडोर को मंजूरी

November 20, 2023
नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के भुगतान से की लाखों की कटौती

नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के भुगतान से की लाखों की कटौती

July 8, 2024
बसपा की लता वाल्मीकि 22 हजार वोट से चल रहीं आगे

बसपा की लता वाल्मीकि 22 हजार वोट से चल रहीं आगे

May 13, 2023
नीसा की मांग पर सीबीएसई ने अपने संबद्धता नियमों में किया संशोधन

नीसा की मांग पर सीबीएसई ने अपने संबद्धता नियमों में किया संशोधन

August 17, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.