आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे पुल के नीचे रविवार की सुबह आगरा झांसी रेलवे ट्रैक पर 15 गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। इस वजह से उनकी मौत हो गई।
गौरक्षा क्रांति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मुखिया ने कहा है कि उन्होंने रेलवे से पहले भी कई बार मांग की है कि वह अपनी बाउंड्रीवाल लगा ले। इससे पहले भी ट्रेन की चपेट में आने से दर्जनों गायों की मौत हो चुकी है। आज एक बार फिर रविवार देर रात को 15 गायों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद भी रेलवे अधिकारी बाउंड्रीवाल नहीं लगा रहे है। जखौदा प्रधानपति अजय कुमार ने बताया कि जेसीबी की मदद से गायों का विधि विधान से अंतिम संस्कार करा दिया गया है।











