आगरा। ताजगंज क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों द्वारा बीयर शॉप संचालक से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने संचालक से 40 हजार रुपए लूट लिए।
मारुति सिटी निवासी संजीव कुमार की नगला कली में बीयर की दुकान है। संजीव के अनुसार सोमवार रात को उन्होंने 10 बजे दुकान बंद की। गल्ले से बिक्री के 40 हजार रुपए निकालकर जेब में रख लिए। वह अपनी स्कूटी से घर की ओर जा रहे थे। दुकान से थोड़ी दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी पर लात मारकर गिरा दिया। अंधेरे में खींच ले गए और जेब से 40 हजार रुपए निकाल लिए। अन्य लोगों को आता देख बदमाश बाइक से भाग निकले। अंधेरा होने के कारण वो बाइक का नंबर नहीं देख पाए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।










