चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी की ऐसी ऐतिहासिक जीत होगी, ऐसा आम जन के अलावा विपक्ष ने भी नहीं सोचा था। अब जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के पंजाब के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे।
एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...











