• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
68 हजार लोगों ने जमा कराया गृहकर, छूट में 48 घंटे शेष

68 हजार लोगों ने जमा कराया गृहकर, छूट में 48 घंटे शेष

वेबसाइट https://agrapropertytax.com जाकर भी अपना हाउस टैक्स जमा कर सकते

September 28, 2024
in administration, Agra

आगरा। नगर निगम द्वारा गृहकर जमा कराने के लिए दी गई छूट में अब मात्र 48 घंटे बाकी रह गये हैं। ऐसे में जिन लोगों के द्वारा अभी तक बकाया गृह कर जमा नहीं कराया है वे अभी भी इसका लाभ उठा सकते हैं। 30 सितंबर के बाद इस सुविधा का लाभ बकाएदारों को नहीं मिल सकेगा। टैक्स जमा करने के लिए रविवार तीस सितंबर को भी नगर निगम के सभी जोनल और मुख्यालय स्थित काउंटर टैक्स जमा करने के लिए खुले रहेंगे। अभी तक 68 हजार बकाएदार इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के अनुसार नगर में तीन लाख गृहकर दाता हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोगों ने गृह कर जमा नहीं कराया था। इनको नगर निगम की ओर से नोटिस जारी कर गृह कर जमा कराने को कहा गया था। वहीं नगर निगम पार्षदों के द्वारा लंबे समय से वित्तीय वर्ष 24-25 के गृहकर बकायेदारों को छूट देने की मांग की जा रही थी। पिछले दिनों हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में गृहकर में तीस सितंबर तक दस प्रतिशत छूट के प्रस्ताव पर मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने अपनी मुहर लगाई थी।

प्रतिदिन की जा रही जमा होने वाले टैक्स की समीक्षा

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के अनुसार अभी तक तीस करोड़ 83 हजार रुपये गृहकर के रुप में नगर निगम को जमा कराया जा चुका है। वे स्वयं प्रतिदिन जमा होने वाले गृहकर को लेकर जोन वाइज राजस्व निरीक्षक से लेकर जोनल अधिकारी तक की समीक्षा कर रहे हैं। टैक्स जमा करने में लगे हुए सभी कर्मियों को निर्देश दिये गये हैं कि उन्हें विगत साल की अपेक्षा 130 प्रतिशत अधिक टैक्स की वसूली करनी है। कार्य में कोताही बरतने वाले और लक्ष्य की पूर्ति न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय है।

ऑन लाइन भी जमा करा सकते हैं टैक्स

अपर नगर आयुक्त के अनुसार टैक्स जमा करने के लिए निगम के टैक्स काउंटरों पर भी जाने की आवश्यकता नहीं है। भवन स्वामी निगम की वेबसाइट https://agrapropertytax.com जाकर भी अपना हाउस टैक्स जमा कर दस प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो बकाएदार इस अवधि में टैक्स जमा नहीं कराएंगे वे मिलने वाली छूट से तो वंचित होंगे ही साथ उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष में 12 प्रतिशत ब्याज के साथ टैक्स जमा कराना होगा।

बीते साल एक लाख ने ही कराया था हाउस टैक्स जमा

पिछले साल नगर निगम द्वारा कराये गये सर्वे में नगर निगम सीमा में सवा तीन लाख घर और सम्पत्तियों की पहचान की गयी थी। इनमें से साल 2023-24 के दौरान सिर्फ एक लाख लोगों के द्वारा ही कर जमा कराया गया था। सवा लाख के करीब सम्पत्तियां ऐसी थीं जिन्होंने कर जमा ही नहीं कराया था। इसी प्रकार साल 2022-23 में नगर निगम को 86 हजार कर दाताओं ने ही टैक्स अदा किया।

नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में दी जा रही दस प्रतिशत छूट का भवन स्वामी अधिक से अधिक लाभ उठाएं। तीस सितंबर के उपरांत बकाएदारों को टैक्स में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त नगर निगम

Previous Post

दिनदहाड़े युवकों ने दिखाई गुंडई, रामबाग चौकी के पास से एक युवक का अपहरण करके ले गए

Next Post

फाउंड्री नगर में मसाला फैक्ट्री में लगी आग, 40 मिनट बाद पहुंची दमकल

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

Next Post
फाउंड्री नगर में मसाला फैक्ट्री में लगी आग, 40 मिनट बाद पहुंची दमकल

फाउंड्री नगर में मसाला फैक्ट्री में लगी आग, 40 मिनट बाद पहुंची दमकल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में रविवार को नहीं हुआ खुलासा

मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में रविवार को नहीं हुआ खुलासा

November 3, 2024
शनिवार को ऑटो में से करीब चार हजार एक्स्ट्रा सीट हटाई गईं

शनिवार को ऑटो में से करीब चार हजार एक्स्ट्रा सीट हटाई गईं

October 5, 2024
कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

January 4, 2026
आगरा का इंजीनियर पुडुचेरी में समुद्र में डूबा

आगरा का इंजीनियर पुडुचेरी में समुद्र में डूबा

January 1, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार
  • झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर
  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.