आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर द्वारा एबीवीपी के 74 वें स्थापना दिवस के अवसर पर खंदारी के जेपी सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल में 75%से ऊपर और इंटरमीडिएट में 70%से ऊपर अंक प्राप्त करने बाले 524 छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता, सीए संजय अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष डा. बीके अग्रवाल, महानगर मंत्री कर्मवीर बघेल, गौरी दुबे रहे। ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मनु प्रताप सिंह ने कहा- शिक्षा से लेकर समाज सेवा और सामाजिक उत्थान में अभाविप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन अभाविप युवाओं में राष्ट्र सेवा और समर्पण की भावना का संचार करने का कार्य निरंतर कर रहा है। जब भी देश में वामपंथी और देशविरोधी विचारधारा से लोहा लेने की बात आती है, अभाविप हमेशा सबसे आगे कतार में खड़ा पाया जाता है।
प्रदेश मंत्री गौरी दुबे ने परिषद के इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल ने कहा- विद्यार्थी परिषद् आज दुनिया का सबसे बडा छात्र संगठन बनकर उभरा है। शिक्षा से लेकर समाज सेवा और सामाजिक उत्थान तक एबीवीपी की भूमिका बेहतरीन रही है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन एबीवीपी युवाओं में राष्ट्रीय सेवा और समर्पण की भावना जगाने का काम करता है।
महानगर मंत्री कर्मवीर बघेल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हर वर्ष छात्र हितों में 365 दिन काम करता है चाहे वो आन्दोलन हो, या फिर रचनात्मक कार्यक्रम हो, छात्र हितों के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में संयोजक महानगर सहमंत्री सुब्रत हर्देनिया, तान्या सिंह, रमन शर्मा, नितिन माहेश्वरी, शुभम कश्यप, प्रशांत यादव, डॉ. सिमरन उपाध्याय, सुमित शर्मा,आर्यन,दीपू बघेल, दीपक कश्यप, आशी, ईशा, आकाश आदि उपस्थित रहे।











