आगरा। एक शहीद के घर में घुसकर दो बदमाशों ने बच्चे की कनपटी पर चाकू रखकर लूटपाट की। बदमाश पांच लाख नगद और काफी सोना, चांदी ले गए हैं।
ताज नगरी में गीता देवी रहती हैं। गीता देवी के पति श्यामवीर सिंह शहीद हो गए थे। गीता देवी ने ताजगंज थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनके घर में दो बदमाश घुस आए। एक बदमाश ने दो साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रख दिया और बोला कि शोर मचाया तो उसे मार देंगे। इसके बाद वह घर में से 5 लाख नगद, 45 तोले सोना और करीब ढाई किलो चांदी लूट कर ले गए। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।











