आगरा। आगरा पुलिस ने 57 चोरी और लूटे गए मोबाइल को बरामद किया है। जब यह मोबाइल उनके स्वामियों के सुपुर्द किए गए उनके चेहरे खिल उठे। वह पुलिस का धन्यवाद करते हुए नहीं अघा रहे थे।
समय-समय पर आगरा पुलिस भारी संख्या में चोरी किए गए मोबाइल चोरों से बरामद करती रहती है। इसी क्रम में पुलिस ने 57 मोबाइल बरामद किए हैं। एसपी क्राइम डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल में कई लोगों के जरूरी दस्तावेज थे। इसके साथ ही कई लोगों की यादगार तौर पर फोटो सेव थी। मोबाइल वापस मिलने पर जब उन्हें यह दोबारा देखने को मिले तो उनके चेहरे खिल गए।











