आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कारखाना मालिक की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को पकड़ लिया है। एक आरोपी अभी फरार है, उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
शुक्रवार सुबह सिकंदर का उसके घर में लहूलुहान हालत में शव मिला था। सिकंदर के पिता महेश ने बताया था कि पड़ोसी बंटी की पत्नी से उसके बेटे के प्रेम संबंध थे। इसी बात को लेकर सोनू, बन्टी, आदित्य, अंकुश व आशीष रंजिश मानते थे। मेरे निर्माणाधीन मकान में मेरा बेटा सिकन्दर अकेला सोता था। उपरोक्त व्यक्तियों ने षड़यन्त्र के तहत मेरे पुत्र की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।
इंस्पेक्टर रकाबगंज राकेश कुमार ने बिजलीघर बस स्टैण्ड से चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा हत्या करना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया। दूसरी टीम द्वारा अन्य अभियुक्तगण लक्ष्मी उर्फ सोनू उर्फ सोनिया, आदित्य व अंकुश को आईएसबीटी ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। जो पकड़े गए हैं उनके नाम बन्टी उर्फ राजेन्द्र पुत्र याकू, लक्ष्मी, आदित्य पुत्र बन्टी उर्फ राजेन्द्र, अंकुश शामिल हैं।










