आगरा। हरी पर्वत थाना क्षेत्र में एक कपड़ा कारोबारी के घर में देर रात चोर घुस गए चोर लाखों रुपए के आभूषण चोरी करके ले गए हैं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है
ओल्ड विजय नगर कॉलोनी निवासी रेशव गुप्ता का संजय प्लेस में कपड़े का कारोबार है। रात को रेशव गुप्ता और उनकी पत्नी अलका गुप्ता एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में उनके पिता शैलेंद्र कुमार गुप्ता और मां माया देवी सोए हुए थे। बच्चे दिल्ली गए हुए थे। इसलिए उनका कमरा बाहर से बंद था। रात में चोर अंदर घुस आए चोरों ने बच्चों के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।











