• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व, संस्कार युक्त एवं रोजगार युक्त शिक्षा के लिए संकल्पित है प्रदेश सरकार: प्रो. डीपी सिंह

शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व, संस्कार युक्त एवं रोजगार युक्त शिक्षा के लिए संकल्पित है प्रदेश सरकार: प्रो. डीपी सिंह

मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार एवं यूजीसी के पूर्व चेयरमैन एटा में

October 5, 2022
in Cultural, Education, National

आगरा/ एटा। प्रदेश सरकार की मंशा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करे और रोजगार परक हो। इसी के चलते राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बड़े बदलाव किए गए हैं, ताकि देश का प्रत्येक नौजवान शिक्षित होकर राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हो सके। यह बात मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार एवं पूर्व में यूजीसी के चेयरमैन रहे प्रो. डीपी सिंह ने कहीं। वह आज एटा में आए हुए हैं। जैसे ही वह अपने क्षेत्र में पहुंचे लोगों में उन्हें देखने की उत्सुकता जाग उठी। काफी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे। 

प्रो. डीपी सिंह शुरू से ही प्रतिभा के धनी रहे हैं। वह जलेसर के नगला खुशाल सिंह गांव के रहने वाले हैं। वह यूजीसी के चेयरमैन रहे हैं। इसके साथ ही नैक के निदेशक,  बनारस और इंदौर विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें अगस्त महीने में शिक्षा सलाहकार बनाया है।

आज जलेसर में प्रोफेसर डीपी सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अधिक से अधिक क्रियान्वयन के  लक्ष्य के साथ उन्हें अपना शिक्षा सलाहकार बनाया है। बेसिक, माध्यमिक तकनीकी, उच्च शिक्षा इसमें सम्मिलित हैं। शिक्षा को समग्रता के साथ देखा जाना चाहिए, जिसके लिए बेसिक एजुकेशन अच्छी होनी आवश्यक है। शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण हो। रोजगार परक हो। वहीं यह संस्कार युक्त और मानवीय मूल्य आधारित होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इस प्रावधान को उत्तर प्रदेश में क्रियान्वयन करने के लिए जहां हमें और विद्यालय विश्वविद्यालय खोलने होंगे वहीं जो वर्तमान में शिक्षा संस्थान हैं उनमें भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बढ़ाना होगा, जिससे विद्यार्थी अधिक से अधिक शिक्षण संस्थानों में पहुंच सकें। शिक्षा नीति के अनुरूप कक्षा 6 से ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जा सकें। विद्यार्थी पढ़ लिख कर अपना अच्छे से अच्छा जीविका उपार्जन कर सकें। इसी तरह शिक्षा नीति के प्रावधान के अनुरूप बड़ा बदलाव प्रादेशिक स्तर पर यह करना होगा कि पूरी की पूरी शिक्षा व्यवस्था समग्र रूप से संचालित की जा सके। अब किसी भी पाठ्यक्रम में या कक्षा में खेलकूद व्यायाम, योग, एनसीसी, एनएसएस आदि पाठ्यक्रम के अंतर्गत ही शामिल किए जाएं। अकादमिक विषयों के साथ-साथ उनका मूल्यांकन भी होगा। इसका अर्थ यह हुआ विद्यालय या छात्र को सभी गतिविधियां शिक्षा के दौरान पाठ्यक्रम के अंतर्गत ही प्राप्त करनी पड़ेगी।

 प्रोफेसर डीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षा है कि उत्तर प्रदेश में स्थापित सभी विश्वविद्यालय तथा अन्य उच्च शिक्षा संस्थान महाविद्यालय आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, केंद्रीय प्रयोगशाला एक साथ मिलकर प्रादेशिक समस्याओं के निवारण को उचित शोध एवं अनुसंधान करें। 

प्राइमरी विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रो. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय सिमराऊ में प्राप्त की थी। वहां वह निरीक्षण पर पहुंचे।  वहां मौजूद शिक्षक अभिषेक राजपूत और समरेंद्र पाल सिंह से बात कर विद्यालय में व्याप्त कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। वह गांव में ही स्थित शासकीय कृषि फार्म को भी देखने गए। अपने पारिवारिक बड़े भाई वीरेंद्र सिंह से भी मिले। 

Previous Post

शाहगंज में एक हॉस्पिटल में लगी आग, डॉक्टर सहित बेटी और बेटे की मौत

Next Post

मृतक चिकित्सक के पिता का आरोप – किसी ने साजिश के तहत लगाई है आग

Related Posts

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

September 3, 2026

आगरा। गुरुवार को आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची। सामाजिक एवं गैर-व्यावसायिक पहल के तहत फिल्म के...

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

September 3, 2026

आगरा। आगरा में पुलिस की कार्य शैली को लेकर लगातार बवाल हो रहे हैं। एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर के लाठी...

Next Post
मृतक चिकित्सक के पिता का आरोप – किसी ने साजिश के तहत लगाई है आग

मृतक चिकित्सक के पिता का आरोप - किसी ने साजिश के तहत लगाई है आग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद फायरिंग, महिला के पेट में लगी गोली

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद फायरिंग, महिला के पेट में लगी गोली

June 12, 2024
जून के प्रथम सप्ताह से विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

जून के प्रथम सप्ताह से विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

May 26, 2022
दोगुने करने के नाम पर करोड़ों रुपए की कई लोगों से ठगी करने वाला नटवरलाल कमलानगर पुलिस ने दबोचा

दोगुने करने के नाम पर करोड़ों रुपए की कई लोगों से ठगी करने वाला नटवरलाल कमलानगर पुलिस ने दबोचा

June 27, 2026
खाटू श्याम से दर्शन करके लौट रहे एटा के 11 लोगों की हादसे में मौत

खाटू श्याम से दर्शन करके लौट रहे एटा के 11 लोगों की हादसे में मौत

August 13, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप
  • सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.