आगरा। गोकुलपुरा क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से गंगाजल की जगह गंदा पानी आ रहा है। गंदा पानी आने की वजह से लोग पानी पीना तो छोड़, ना तो नहा पा रहे हैं ना ही कोई अन्य काम कर पा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इस बात की शिकायत भी की लेकिन अभी तक को सुनवाई नहीं हुई है।