• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा से हमने भी समीकरण बदलने की कला सीख ली: अखिलेश यादव

भाजपा से हमने भी समीकरण बदलने की कला सीख ली: अखिलेश यादव

पत्नी सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन के साथ हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की 

December 6, 2025
in Agra, Cultural, Politics

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को अपनी पत्नी सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन के साथ हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की। 

अखिलेश यादव परिवार सहित हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार पर पहुंचे। उन्होंने चादर अर्पित कर देश–प्रदेश की अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ की। दरगाह से लौटते समय उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला।   मीडिया से बातचीत करते हुए वह बोले- भाजपा से हमने भी समीकरण बदलने की कला सीख ली है, अगले चुनाव में आगरा समेत यूपी में खेल बदलेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा की पहचान ताजमहल की शान, पेठे की मिठास और हैंडीक्राफ्ट्स की कला से है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों पर हजारों परिवारों का रोजगार चलता है। आज आगरा मेट्रो का जो काम दिख रहा है, यह समाजवादी सरकार की देन है, जिसे वर्तमान सरकार पूरा कर रही है। सपा अध्यक्ष ने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चिंता जताते हुए कहा कि लोग सतर्क रहें, वोट कटने नहीं देना है। सरकार वोट घटाने का काम कर रही है। आप सभी को सजग रहकर सरकार को ऐसा नहीं करने देना है। वोट कटें नहीं बल्कि जिनके वोट नहीं बने हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट में आने चाहिए।अखिलेश यादव ने नदियों की स्थिति पर कहा कि डबल इंजन सरकार यमुना की हालत सुधार नहीं सकी। भाजपा सरकार कहती थी कि गंगा का जल बिहार तक पहुंचते ही साफ होगा, लेकिन गंगा आज भी आचमन योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार यमुना आगरा आते-आते नाले जैसा पानी हो जाती है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में गोमती नदी पर हमारी सरकार ने काम किया था, जिसका नतीजा आज भी देखा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से हमने भी समीकरण बदलने की कला सीखी है। आगरा जिले की नौ सीटों पर भी समीकरण बदलेंगे और समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी समीकरण के हिसाब से ही टिकट और रणनीति बनाएगी।

संविधान व आरक्षण पर टिप्पणी करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान हमारी किस्मत की किताब है। उन्होंने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर का लिखा संविधान पीडीए (पिछड़ा–दलित–अल्पसंख्यक) के लिए किस्मत की किताब है। संविधान ने सम्मान के साथ आरक्षण देकर कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाया। महिलाओं को भी आगे बढ़ने का रास्ता संविधान ने दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंकने वाली घटना दिखाती है कि ताकतवरों का वर्चस्व कितना गहरा है।

Previous Post

एसआईआर अभियान को मिशन मोड में लाने को आगरा में भाजपा की बड़ी बैठक, धर्मपाल सिंह ने दिए अहम निर्देश

Next Post

एत्मादपुर चौराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर मंत्री गडकरी गंभीर

Related Posts

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

आगरा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में छावनी परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी...

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

April 28, 2026

आगरा। दयालबाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स में मंगलवार शाम बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट से घना धुआं उठता दिखाई दिया। देखते...

Next Post
एत्मादपुर चौराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर मंत्री गडकरी गंभीर

एत्मादपुर चौराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर मंत्री गडकरी गंभीर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पांच-पांच वर्ष का कारावास

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पांच-पांच वर्ष का कारावास

October 5, 2024
सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा का बसपा के लिए वोट मांगने का वीडियो हुआ वायरल

सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा का बसपा के लिए वोट मांगने का वीडियो हुआ वायरल

February 1, 2022
केंद्रीय कैबिनेट के पांच बड़े फैसले- किसानों और रेहड़ी पटरी वालों को राहत

केंद्रीय कैबिनेट के पांच बड़े फैसले- किसानों और रेहड़ी पटरी वालों को राहत

April 27, 2022
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत

March 28, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.