• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एत्मादपुर चौराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर मंत्री गडकरी गंभीर

एत्मादपुर चौराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर मंत्री गडकरी गंभीर

राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा उठाई गई थी मांग

December 6, 2025
in administration, Agra, Politics

आगरा। आगरा–कानपुर हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग 19) पर स्थित एत्मादपुर चौराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा उठाई गई मांग का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लिया है ।

सांसद नवीन जैन ने 22 जून 2025 को भेजे अपने पत्र में चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण और यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की थी। सांसद जैन ने अपने पत्र में बताया था कि एत्मादपुर चौराहे पर अत्यधिक संख्या में वाहनों के आवागमन के कारण गंभीर जाम लगता है, जिससे स्थानीय निवासियों, यात्रियों और व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया था कि वाहनों की धीमी गति से ईंधन की खपत बढ़ रही है, जिससे प्रदूषण में वृद्धि होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण को आवश्यक बताया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परिवहन मंत्री का जवाब – DPR तैयार, समस्या से सरकार अवगत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने जवाब में बताया है कि सांसद का पत्र प्राप्त हुआ है, और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर एत्मादपुर चौराहे व आसपास के क्षेत्र की यातायात परिस्थितियों एवं जनसुविधाओं की स्थिति पर DPR तैयार की गई है।गडकरी ने पत्र में लिखा है कि इस क्षेत्र में स्थानीय व क्षेत्रीय वाहनों की बड़ी संख्या के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन के दौरान भी जाम हटाने के लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं, और संबंधित स्थान पर यातायात के उचित प्रबंधन के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

सांसद की मांग पर आगे की कार्यवाही जारी
नितिन गडकरी ने अपने पत्र में आश्वस्त किया है कि एत्मादपुर चौराहे की यातायात व्यवस्था को सुधारने और प्रस्तावित फ्लाईओवर से संबंधित डी पी आर व समस्त पहलुओं पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

भाजपा से हमने भी समीकरण बदलने की कला सीख ली: अखिलेश यादव

Next Post

टोरेंट पावर के नौ स्थानों पर बिजली बिल राहत योजना कैंप एक दिसंबर से चल रहे

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

Next Post
टोरेंट पावर के नौ स्थानों पर बिजली बिल राहत योजना कैंप एक दिसंबर से चल रहे

टोरेंट पावर के नौ स्थानों पर बिजली बिल राहत योजना कैंप एक दिसंबर से चल रहे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी रामबारात

श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी रामबारात

August 26, 2024
गुटखा व्यापारी को थाने में बुलाकर समझौते का प्रयास, वीडियो वायरल

गुटखा व्यापारी को थाने में बुलाकर समझौते का प्रयास, वीडियो वायरल

July 17, 2023
जुआरियों को छोड़ने की सिफारिश पर नेता जी की थानाध्यक्ष ने लगाई क्लास

जुआरियों को छोड़ने की सिफारिश पर नेता जी की थानाध्यक्ष ने लगाई क्लास

August 7, 2025
चार घंटे जलभराव में फंसी रही एम्बुलेंस में जन्मी बच्ची

चार घंटे जलभराव में फंसी रही एम्बुलेंस में जन्मी बच्ची

August 23, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.