• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसटीएफ से आंख बचाकर घूम रहे अधिकारी, सहायक कुलसचिव बोले लखनऊ में हूं, थे विश्वविद्यालय में ही

एसटीएफ से आंख बचाकर घूम रहे अधिकारी, सहायक कुलसचिव बोले लखनऊ में हूं, थे विश्वविद्यालय में ही

पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के कई गलत कामों को सही करने के लिए भी बन नहीं रणनीति

November 21, 2022
in administration, Agra, Corruption, Crime, Education, National, News

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के फर्जीवाड़ों की एसटीएफ गहनता से जांच कर रही है। गहनता से जांच करता देख एसटीएफ के आने पर अधिकारी अब उसे गुमराह करने लगे हैं। वह विश्वविद्यालय में ही दाएं बाएं रहते हैं और लखनऊ में होने की बात कहते हैं। आज एक सहायक कुलसचिव ने ऐसा ही किया। टीम के फोन करने पर वह बोले कि मैं लखनऊ में हूं, जबकि वह अपने कार्यालय के पीछे बैठकर आराम से चाय पी रहे थे। पोल खुलने के बाद सहायक कुलसचिव के पसीने छूट गए।

पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के कार्यकाल में हुए गलत कामों की एसटीएफ बड़ी बारीकी से जांच कर रही है। कई पत्रावली उसे दे दी गई हैं तो कई उससे छुपाई जा रही हैं। विशेष सूत्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में एक अधिकारी के द्वारा पूर्व कुलपति के कारनामों पर पर्दा डालने के लिए पूरे तरीके से योजना बनाई जा रही है। इस अधिकारी का पूर्व कुलपति से काफी लगाव बताया जा रहा है। यह अधिकारी भी एसटीएफ की रडार पर है। क्योंकि एसटीएफ को इस बात के भी सबूत मिल गए हैं कि उसकी तैनाती कराने में पूर्व कुलपति का हाथ रहा है।  

इधर टीम पिछले कई दिनों से लगातार विश्वविद्यालय में जांच के लिए आ रही है। टीम आती है तो कुछ ना कुछ पत्रावली मांगती है। यह देखकर अब अधिकारियों ने टीम को गुमराह करना भी शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि आज टीम ने एक सहायक कुलसचिव के पास फोन किया था। सहायक कुलसचिव ने कहा कि साहब मैं तो लखनऊ में हूं, जबकि सहायक कुलसचिव विश्वविद्यालय में ही बैठे हुए थे।

इधर टीम के द्वारा आज चाचा विशाल सिंह कॉलेज के बारे में जानकारी की गई। कॉलेज को B.Ed की 100 सीटें किस आधार पर निर्धारित की गई है यह पूछा। साथ ही यह भी जानकारी की है कि क्या कॉलेज संचालक द्वारा छात्रों का शोषण करने की उन्हें पूर्व में कोई शिकायत मिली थी?

प्रोफेसर पाठक की उत्तराखंड में संपत्ति मिलने की चर्चाएं
पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की उत्तराखंड में करोड़ों रुपए की संपत्ति है। ऐसी टीम को जानकारी मिली है। यह संपत्ति कहां पर है, टीम जानकारी करने में लगी हुई है।  टीम उनकी ससुराल पर भी निगाह बनाए हुए हैं। पूर्व कुलपति की ससुराल शाहगंज में है। टीम को यह जानकारी भी मिली है कि ससुराल वालों को एक कॉलेज के सचिव की गाड़ी लाती ले जाती थी। इस कॉलेज का पूर्व कुलपति ने मानकों को दरकिनार करते हुए बहुत बड़ा काम किया है।

पूर्व कुलपति को बचाने के लिए लगाया जा रहा जोर

पूर्व कुलपति द्वारा एक अधिकारी पर इतना बड़ा एहसान किया गया है कि वह गुरु दक्षिणा में उनके सारे कारनामों को सही कराने के लिए परेशान हैं। कार्यपरिषद में भी कई निर्णय को ले जाकर सही कराने की कवायद है। हालांकि कार्यपरिषद में कुछ सदस्य इस बार हंगामा करने का मन बना रहे हैं। पूर्व कुलपति ने जो तीन पद डीन एकेडमिक, डीन एलुमनाई,  डीन फैकल्टी परीनियमावली को दरकिनार करते हुए बनाए थे, उन तीनों को निरस्त करने के लिए हंगामा हो सकता है।

सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने किया कुलपति का घेराव, शिक्षकों से बोले गुड बॉय मत बनिए

कुलपति सचिवालय पर धरना देते हुए सपा छात्र सभा के शहर अध्यक्ष अमित प्रताप, रवि यादव, आफताब कुरेशी एवं अन्य।

आगरा। सपा छात्र सभा के अध्यक्ष अमित प्रताप और रवि यादव के नेतृत्व में आज छात्रों ने कुलपति सचिवालय में हंगामा किया। कुलपति प्रोफ़ेसर आशु रानी छात्रों से बात करने के लिए बाहर ही आ गई। पदाधिकारियों ने उनसे कहा कि विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को नियमविरुद्ध टीचिंग असिस्टेन्ट (आर्यभट्ट)बनाया गया है। इनको तत्काल निरस्त कर नियुक्ति नियमानुसार की जाए। हजारों छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं। इनके लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाने की मांग की गई है। यूजीसी  के नियम के तहत छात्रों की परीक्षा फीस 800 रुपये निर्धारित है लेकिन विश्वविद्यालय ने छात्रों से 1700 रुपये वसूले।  छात्रों की बकाया फीस भी वापस करने की मांग की जा रही है।  घेराव करने वालों में अफताब कुरैशी, ललित राज, अरुन यादव, विशाल गौतम, ललित चौधरी,  हिमेश यादव, अभय यादव आदि शामिल रहे।

दूसरी ओर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिशन के महामंत्री डॉ. वीरेंद्र केशव ने कुलपति से मुलाकत कर कहा कि एक-एक शिक्षक कई कॉलेज में कार्यरत है। शिक्षकों के नाम की सूची ऑनलाइन की जाए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि एक कॉलेज प्राचार्य द्वारा छात्रों से नकल के लिए पैसे मांगे जाने का ऑडियो वायरल हुआ था। इस मामले में अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।

Previous Post

यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर में घुसी कार, जिंदा जले दो लोग

Next Post

छत्ता थाने में तैनात कॉन्स्टेबल ने पास की सीडीएस परीक्षा, बनेंगे लेफ्टिनेंट

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
छत्ता थाने में तैनात कॉन्स्टेबल ने पास की सीडीएस परीक्षा, बनेंगे लेफ्टिनेंट

छत्ता थाने में तैनात कॉन्स्टेबल ने पास की सीडीएस परीक्षा, बनेंगे लेफ्टिनेंट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पिनाहट में चंबल किनारे खेत में मनुष्य का कंकाल नोच रहे थे कुत्ते

पिनाहट में चंबल किनारे खेत में मनुष्य का कंकाल नोच रहे थे कुत्ते

September 25, 2023
युवक राज चौहान की हत्या के बाद घर में छाया मातम, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

युवक राज चौहान की हत्या के बाद घर में छाया मातम, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

January 24, 2026
नगर निगम और प्राधिकरण ने मिलकर सड़क पर किए गए निर्माण कराए ध्वस्त

नगर निगम और प्राधिकरण ने मिलकर सड़क पर किए गए निर्माण कराए ध्वस्त

January 17, 2025
एडीए के पूर्व उपाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने से मची खलबली

एडीए के पूर्व उपाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने से मची खलबली

August 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.