• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बाइक से शामली से पहले कानपुर गए लूट करने, फिर आगरा में आए

बाइक से शामली से पहले कानपुर गए लूट करने, फिर आगरा में आए

चार दिसंबर को लायर्स कॉलोनी में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

December 14, 2022
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। न्यू आगरा के लायर्स कॉलोनी से महिला की चेन लूटने वाले दोनों लुटेरे शामली के निकले हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने को दिन और रात एक कर दिए। कैमरों की मदद से वह उन तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने कानपुर में भी दो लूट की थीं।  पुलिस ने बुधवार को दोनों को जेल भेज दिया है।
बता दें कि चार दिसंबर को लायर्स कालोनी के हेमा एनक्लेव में ब्रजवासी स्वीट्स के मालिक अनिल कुमार की पत्नी घर की गैलरी में पौधों को पानी दे रही थीं। इसी दौरान वहां अपाचे बाइक से दो युवक आए थे। एक युवक बाइक से उतरकर घर के अंदर घुस गया और किसी का पता पूछने लगा। रीता को उस पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने उसे बाहर जाने के लिए कहा। वह आगे की ओर बढ़ता ही गया। यह देख रीता ने विरोध किया और वाइपर उठा कर बदमाश को मारने का प्रयास किया तो बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली और बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। घटना का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने घटना को गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द खुलासे को निर्देश दिए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो बदमाशों की बाइक उसमें कैद हो गई थी। बदमाश यहां से फरह, मथुरा, पलवल होते हुए शामली पहुंचे। पुलिस भी कैमरों से उनका पीछा करते हुए शामली तक पहुंच गई  और मुखबिरों को उनके फोटो दिखाए। एक मुखबिर ने दोनों की शिनाख्त करा दी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में विजय और रवि ने बताया कि वह कानपुर में भी लूट करने गए थे। एक और तीन दिसंबर को उन्होंने कानपुर में लूट की थी। तीन को वह कानपुर से बाइक से ही आगरा आए। यहां एत्मादपुर के जंगल में रुके और चार को सुबह लायर्स कॉलोनी में पहुंच गए। रीता के गले में चेन देखी तो वह लूट ली।
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि इन पर गैंगस्टर समेत दस से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। यह नशे के आदि हैं। कभी पकड़े न जाएं इसलिए शामली से लूट करने आए थे। बदमाशों को पकड़ने में इंस्पेक्टर न्यू आगरा विजय विक्रम सिंह और स्वाट टीम के प्रभारी अजय कुमार की अहम भूमिका रही।

 

Previous Post

चांदी डकैती के मामले में वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

Next Post

चौकी प्रभारी से पुलिस कमिश्नर बोले तुम्हारी चौकी यहीं खुलवा दूं..

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
चौकी प्रभारी से पुलिस कमिश्नर बोले तुम्हारी चौकी यहीं खुलवा दूं..

चौकी प्रभारी से पुलिस कमिश्नर बोले तुम्हारी चौकी यहीं खुलवा दूं..

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बिना मेहनत किए 1 घंटे में मिल जाएंगे 12 के 100, लॉटरी लगाने को लगता था मेला

बिना मेहनत किए 1 घंटे में मिल जाएंगे 12 के 100, लॉटरी लगाने को लगता था मेला

March 15, 2022
एडीए उपाध्यक्ष और सचिव ने किया इनर रिंग रोड फ्लाईओवर का निरीक्षण

एडीए उपाध्यक्ष और सचिव ने किया इनर रिंग रोड फ्लाईओवर का निरीक्षण

August 29, 2022
शाहगंज में शिव मंदिर की छत्त गिरी, एक की मौत, सात घायल

शाहगंज में शिव मंदिर की छत्त गिरी, एक की मौत, सात घायल

August 7, 2023
साइबर ठगों ने कांस्टेबल से की दो लाख रुपये की ठगी

साइबर ठगों ने कांस्टेबल से की दो लाख रुपये की ठगी

January 19, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.